FB पर प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील फोटो वायरल करनेवाले 2 सगे भाई गिरफ्तार, आप रहें अलर्ट

साइबर क्राइम (Cyber Crime) से जुड़ा यह मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ का है. पुलिस ने लगभग दो साल बाद इस मामले में दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब इनके फोन की तलाशी ली, तो उनमें लगभग 400 महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मिलीं.
फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल (Facebook Fake Profile) बनाकर दो सगे भाई एक स्कूल के प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील तस्वीर बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल (Obscene Photo Viral) कर रहे थे. साइबर क्राइम (Cyber Crime) से जुड़ा यह मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ का है. पुलिस ने लगभग दो साल बाद इस मामले में दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब इनके फोन की तलाशी ली, तो उनमें लगभग 400 महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मिलीं. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने फर्जी फेसबुक आईडी (Facebook ID) बनाकर फोटो के नीचे उनका फोन नंबर (Phone Number) लिखकर वायरल किया था.
मार्च 2022 से पुलिस को थी तलाश
पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है कि पीड़ित परिवार ने मार्च 2022 में साइबर सेल में मामला दर्ज कराया था. दोनों आरोपियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो के नीचे उनका फोन नंबर लिखकर वायरल किया था. इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आरोपी योगेश और नितिन दोनों सगे भाई हैं.
Also Read: WATCH: इस घड़ी में सब कुछ दिखता है आर-पार, इंटरनेट पर गदर काट रही यह तकनीक
बना रखी थी 4 हजार फर्जी आईडी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि यह मामला गंभीर था और अपराधी काफी शातिर तरीके से यह काम कर रहे थे. आरोपी अलग-अलग सिम रखते थे और लोगों के वाई-फाई कनेक्शन को हैक कर फर्जी आईडी बनाते थे. इन्होंने लगभग 4 हजार फर्जी आईडी बना रखी थी, जिसके जरिये महिलाओं की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे.
Also Read: Tech Tips : पर्सनल फोटो वायरल हो तो ऐसे करें डिलीट, जान लीजिए तरीका
वाई-फाई हैक कर रखा था
पुलिस ने बताया है कि दोनों शातिर आरोपियों ने नोहर कस्बे के तीन घरों से वाई-फाई हैक कर रखा था और इसी के जरिये इंटरनेट काे यूज कर रहे थे. ऐसा वे इसलिए करते थे, ताकि उन्हें कहीं से भी ट्रेस न किया जा सके. आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पीड़ित और उसके परिवार को परेशान करते थे.
Also Read: Apple Store में डकैती का LIVE VIDEO हुआ वायरल, तो पुलिस ने दी यह सफाई
ब्लैकमेल कर गलत फायदा उठाया
पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर आरोपी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवतियों से बात करते और अपने आप को बहुत बड़ा बताकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे. यह बात भी जांच में सामने आयी है कि दोनों युवक ब्लैकमेल कर अन्य तरीके से कई युवतियों और महिलाओं से अवैध संबंध भी बना चुके हैं.
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी योगेश मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है और उसका भाई नितिन उर्फ बबलू कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करता था. वह काम छोड़ कर बहुत दिनों से बेरोजगार है. दोनों भाई मिलकर यह अपराध कर रहे थे. इन दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
Also Read: VIRAL: ED की टीम में हो जाओ शामिल, पुलिसवाली की डांस को देख यूजर्स ने किया कमेंट
Also Read: Viral Video: फ्लाइट में ढोलक बजाकर राम नाम का कीर्तन, मिलकर यात्रियों ने गाया रघुपति राघव राजा राम
यह मामला किससे संबंधित है?
यह मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ का है, जहां दो सगे भाई फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक स्कूल के प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे.
पुलिस ने कितने समय बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने करीब दो साल बाद, मार्च 2022 में दर्ज किए गए इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों ने कितनी फर्जी आईडी बनाई थी?
आरोपियों ने लगभग 4 हजार फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी थीं, जिनका उपयोग वे अश्लील तस्वीरें वायरल करने के लिए कर रहे थे.
आरोपियों ने इंटरनेट का उपयोग कैसे किया?
आरोपियों ने तीन घरों के वाई-फाई कनेक्शन को हैक किया था ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके और इसी के जरिए वे इंटरनेट का उपयोग कर रहे थे.
आरोपियों का पेशा क्या था?
योगेश मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था, जबकि उसका भाई नितिन उर्फ बबलू एक कपड़े की दुकान पर काम करता था लेकिन अब बेरोजगार था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










