पर्षद से मांगा जवाब - 2017 की टेट में 82 अंक प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण,तो 2014 के अभ्यर्थी क्यों नहीं

Published by : Shinki Singh Updated At : 09 Nov 2022 1:51 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2014 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) देने वाले अभ्यर्थियों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर पर्षद से पूछा है कि 2017 की टेट में 82 अंक प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण हैं, तो 2014 में टेट देने वाले अभ्यर्थी क्यों नहीं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2014 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) देने वाले अभ्यर्थियों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर पर्षद से पूछा है कि 2017 की टेट में 82 अंक प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण हैं, तो 2014 में टेट देने वाले अभ्यर्थी क्यों नहीं. आखिर पर्षद 2014 के टेट अभ्यर्थियों के प्रति क्यों उदासीन है. गौरतलब है कि पर्षद ने 2017 में टेट में 82 अंक प्राप्त करने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण बताते हुए वर्ष 2022 में शुरू की गयी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी है. इसे लेकर ही 2014 के टेट अभ्यर्थियों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.

Also Read: पंचायत चुनाव से पहले मुकुल राॅय के बदले सुर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नदिया में की मुलाकात
2014 के टेट अभ्यर्थियों पर अब तक नहीं लिया गया फैसला

इससे पहले, कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने पिछले सप्ताह प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति मामले में टेट में अनुत्तीर्ण पांच परीक्षार्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि वर्ष 2014 के टेट में इन लोगों ने 150 में 82 नंबर पाया था. इस प्रकार इन लोगों ने 54.67 प्रतिशत नंबर प्राप्त किया था. नियम के अनुसार, 54.67 को 55 प्रतिशत के हिसाब से मान्यता देने का नियम है, इसलिए उनके प्राप्तांक को 55 प्रतिशत के हिसाब से मूल्यांकन करना चाहिए. अभ्यर्थियों के आवेदन को स्वीकार करते हुए हाइकोर्ट ने इन्हें नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दे दी है. लेकिन पर्षद ने 2017 के अभ्यर्थियों के संबंध में तो निर्णय लिया है, लेकिन 2014 के टेट अभ्यर्थियों के संबंध में कुछ नहीं कहा है.

Also Read: अनुब्रत के गढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने भरी हुंकार,कहा – लाठी का जवाब अब लाठी से
प्राथमिक शिक्षा बोर्ड से टेट-2017 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के स्कोर जारी

कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर टेट-2017 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के स्कोर जारी कर दिये गये. बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल ने बताया कि बोर्ड 2014 के उत्तीर्ण टेट प्रार्थियों के भी स्कोर भी जल्द जारी करेगा. ध्यान रहे कि गत तीन नवंबर को हाइकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सभी उत्तीर्ण टेट अभ्यर्थियों के स्कोर जारी करने का निर्देश दिया था. 150 में से कैटेगरी के हिसाब से हर अभ्यर्थी के स्कोर नाम व रोल नंबर के साथ जारी किये गये हैं. टेट-2017 को लगभग 9,600 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था. वहीं, टेट-2014 को 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था

Also Read: बंगाल में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 नवबंर से 30 नवबंर तक चलेगा,भाजपा ने की विपक्ष को घेरने की तैयारी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola