पुआल में आग लगने पर जब ग्रामीणों ने बड़कागांव के अंचलाधिकारी को किया फोन, तो आग बबूला हो सीओ ने दे दी धमकी, Audio Viral

Jharkhand News, बड़कागांव (संजय सागर) : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव के अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह द्वारा चन्दोल के ग्राम होरम के ग्रामीणों के साथ फोन पर दुर्व्यवहार करने एवं धमकी देने का मामला तूल पकड़ लिया है. ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. होरम के ग्रामीणों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर एवं हजारीबाग के उपायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की है.
Jharkhand News, बड़कागांव (संजय सागर) : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव के अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह द्वारा चन्दोल के ग्राम होरम के ग्रामीणों के साथ फोन पर दुर्व्यवहार करने एवं धमकी देने का मामला तूल पकड़ लिया है. ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. होरम के ग्रामीणों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर एवं हजारीबाग के उपायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की है.
बड़कागांव थाना क्षेत्र की चंदौल पंचायत के होरम निवासी दिनेश्वर महतो (पिता-गेनसू महतो) व उर्मिला कुमारी (पिता-स्वर्गीय मेनसू महतो) के पुआल के मचान में अचानक आग लग गई थी. आग को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. बड़कागांव सीओ वैभव कुमार सिंह को ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दी. इससे सीओ आग बबूला हो गये और ग्रामीणों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने की धमकी दे दी. ग्रामीणों ने सीओ वैभव कुमार सिंह को आग लगने की सूचना देकर दमकल वाहन मंगाने का आग्रह किया था, लेकिन सीओ वैभव कुमार सिंह ने मदद की बजाय दुर्व्यवहार कर मारपीट करने का धमकी दे डाली. इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह का कहना है कि मामला सही है. दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं हुई थी. उन लोगों ने बोला तो मैंने रिकॉर्ड नहीं किया, लेकिन मेरी बातों को ग्रामीणों ने रिकॉर्ड कर लिया. मुझे लगता है मुझे ट्रेस करने के लिए मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया. हालांकि मैंने आग बुझाने के लिए त्रिवेणी के माध्यम से अग्निशमन वाहन भी भिजवा दिया था.
होरम गांव के कृषक मित्र सनित कुमार महतो का कहना है कि मेरे गांव का एक लड़का और मैं आग बुझाने की सूचना देने के लिए अंचलाधिकारी के पास फोन किया था, ताकि उनके द्वारा अग्निशमन वाहन जल्द से घटनास्थल पर पहुंच जाए, लेकिन अंचलाधिकारी ने मदद की जगह धमकी दे दी. उनलोगों ने किसी भी प्रकार का उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया.
हरली के मुखिया महेंद्र महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, कृष्णा राम, सुरेन्द्र राम भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार, सहदेव महतो,अशोक राम समेत अन्य लोगों ने इस घटना की निंदा की है और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




