मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल हिंसा के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, फैक्ट फाइडिंग टीम पर भी उठाया सवाल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Apr 2023 6:53 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मीटिंग दोपहर में होने वाली थी, लेकिन भाजपा के लोगों ने जान बूझ कर नामाज के समय का इंतजार किया. वे बंदूक और आर्म के साथ डांस किये थे और बुलडोजर लेकर गये थे.

विज्ञापन

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हावड़ा और हुगली हिंसा मामले में बीजेपी को दोषी ठहराया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजेपी के कारण से ये घटना घटी. बीजेपी ने बिना किसी अनुमति के समय बदल दिया. हाईकोर्ट ने कहा था कि आप 6 तारीख तक कुछ नहीं कह सकते, इसलिए मैंने कुछ नहीं कहा. पुलिस ने भी इसकी अनुमति नहीं दी थी.

उन्होंने कहा कि मीटिंग दोपहर में होने वाली थी, लेकिन भाजपा के लोगों ने जान बूझ कर नामाज के समय का इंतजार किया. वे बंदूक और आर्म के साथ डांस किये थे और बुलडोजर लेकर गये थे. धार्मिक मीटिंग में हथियार लेकर क्यों जाएंगे? बता दें कि ममता बनर्जी ने बीजेपी द्वारा भेजी गयी फैक्ट फाइडिंग कमेटी पर भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि इस टीम की क्या है जरूरत है जब स्थिति सामान्य हो रही है. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि हेट स्पीच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने इसके कोलकाता पुलिस आयुक्त को निर्देश दे दिये हैं.

फैक्ट फाइडिंग टीम ने क्या कहा

इधर फैक्ट फाइडिंग टीम ने इसकी रिपोर्ट पेश कर दी है. टीम में शामिल सदस्यों का कहना था कि ये हिंसा सुनियोजित थी और लोगों को पहले से ही उकसाया गया था. कमेटी में शामिल सदस्यों ने कहा कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात कर इसकी रिपोर्ट सौंप देंगे. बता दें कि इस रिपोर्ट में ममता बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया. उनका कहना है कि सरकार की असक्षमता की वजह से हिंसा भड़की.

क्या है पूरा मामला

हावड़ा के शिवपुर में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. ऐसी ही तस्वीरें हुगली के रिसड़ा में देखने को मिली थी. हिंसा के बाद के इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया. हालांकि, वर्तमान परस्थिति पर पुलिस का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है. इस घटना के बाद राज्य में सियासी घमासाम मच गया है. भाजपा ने इसे टीएमसी नेताओं ने का साजिश करार दिया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola