ePaper

उत्तर 24 परगना की राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार, सबसे कम 3 मिनाखां में

Updated at : 14 Apr 2021 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना की राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार, सबसे कम 3 मिनाखां में

उत्तर 24 परगना की इन 16 सीटों की बात करें, तो सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट से खड़े हैं. वहीं, एक सीट पर सबसे कम उम्मीदवार इसी जिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मिनाखां विधानसभा सीट से हैं. यहां महज 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जिला की 16 सीटों पर कुल 109 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हो रहे हैं. चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान होना है. इस चरण में उत्तर 24 परगना की सबसे ज्यादा 16 सीटों पर वोटिंग होनी है. उत्तर बंगाल के दार्जीलिंग की सभी 5, जलपाईगुड़ी की सभी 7 और कलिम्पोंग की एक सीट के अलावा नदिया एवं पूर्वी बर्दवान जिले की 8-8 सीटों पर वोटिंग होगी.

उत्तर 24 परगना की इन 16 सीटों की बात करें, तो सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट से खड़े हैं. वहीं, एक सीट पर सबसे कम उम्मीदवार इसी जिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मिनाखां विधानसभा सीट से हैं. यहां महज 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जिला की 16 सीटों पर कुल 109 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं.

इनमें से 8 सीटें ऐसी हैं, जहां 6-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. 3 विधानसभा सीट पर 9-9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 8 उम्मीदवारों वाले विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 2 है. एक-एक विधानसभा सीट ऐसी भी हैं, जहां उम्मीदवारों की संख्या क्रमश: 7, 5 और 3 है.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 का पांचवां चरण: 45 में से 21 सीटें आरक्षित, जानें, एससी-एसटी के लिए रिजर्व कितनी सीटों पर किस पार्टी का कब्जा

सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार राजारहाट गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद 9 उम्मीदवार जिन सीटों से लड़ रहे हैं, वे कमरहट्टी, विधाननगर और बारासात हैं. इसी तरह दमदम में 8, देगंगा में 7, बसीरहाट उत्तर में 5 और मिनाखां (एससी) में 3 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं.

सबसे ज्यादा 6 उम्मीदवारों वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों के नाम पानीहाटी, बारानगर, राजारहाट न्यू टाउन, मध्यमग्राम, हारोआ, संदेशखाली (एसटी), बसीरहाट दक्षिण और हिंगलगंज (एससी) हैं. उत्तर 24 परगना जिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां अधिकतम 6 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: Bengal Election 2021, ADR Report: भाजपा ने पांचवें चरण की सभी 45 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पढ़ें, अन्य कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे अन्य दल

उल्लेखनीय है कि उत्तर 24 परगना जिला की 33 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराये जा रहे हैं. पांचवें चरण में 17 अप्रैल को जिले की 16 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि छठे चरण में 22 अप्रैल को 17 विधानसभा क्षेत्र के लोग मतदान करेंगे.

बंगाल के 23 में से 10 जिलों (पुरुलिया, बांकुड़ा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, अलीपुरदुआर और कूचबिहार) में मतदान संपन्न हो चुका है. 17 अप्रैल को दार्जीलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में मतदान के साथ इन जिलों में चुनाव संपन्न हो जायेंगे. 2 मई को राज्य की सभी 294 सीटों पर मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है.

Also Read: कर्ज में डूबे हैं पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे 318 में से 114 उम्मीदवार, निर्दलीय पर 12 करोड़ रुपये की देनदारी

पांचवें चरण में 6 जिलों (उत्तर 24 परगना, दार्जीलिंग, नदिया, पूर्वी बर्दवान, जलपाईगुड़ी एवं कलिम्पोंग) में कुल 319 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने सभी 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं, जबकि तृणमूल 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उसने अपनी सहयोगी पार्टी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के लिए 3 सीटें (कलिम्पोंग, दार्जीलिंग और कर्सियोंग) छोड़ दी हैं.

उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण में जिन 45 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने उनमें से 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस और माकपा ने 5-5 सीटें जीतीं थीं, जबकि 3 सीट पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने विजय पताका लहराया था. इस बार भाजपा पूरी ताकत के साथ तृणमूल कांग्रेस को टक्कर दे रही है.

Also Read: West Bengal Election 2021 Phase 5: इस मामले में तृणमूल और कांग्रेस दोनों से पिछड़ गयी भाजपा

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola