Bengal Election 2021 : बंगाल में मतदान से पहले हिंसा तेज ! अब भांगड़ में ISF कार्यकर्ता का घर फूंका, TMC पर आरोप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Mar 2021 12:57 PM
bengal news in hindi : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत भांगर विधानसभा स्थित बोदरा क्षेत्र के सपा गाँव में आइएसएफ के एक नेता घर पर आगजनी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह घटना राजनीतिक संघर्ष को लेकर हुई है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं पीरजादा पीर्टी के समर्थकों ने आगजनी के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया है.
नम्रता पांडेय : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत भांगर विधानसभा स्थित बोदरा क्षेत्र के सपा गाँव में आइएसएफ के एक नेता घर पर आगजनी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह घटना राजनीतिक संघर्ष को लेकर हुई है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं पीरजादा पीर्टी के समर्थकों ने आगजनी के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया है.
आगजनी की घटना के आईएसएफ के कार्यकर्ता ने बताया कि पीरजादाअब्बास सिद्दकी की सभा में जाने के कारण तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने घर में आग लगा दी. साथ ही उनके साथ मारपीट भी किया . वहीं तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक सभापति ने कहा कि यह घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई है.
दो लोगों की गिरफ्तारी- वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अब तक शुरूआती जांच के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि चुनावी घोषणा के बाद से भांगड़ में कई हिंसक घटना सामने आ चुकी है. बीते दिनों ही पुलिस ने आईएसएफ कए कार्यकर्ता के यहां से बम बरामद किया था. वहीं बीते दिनों बैरकपुर के भाटपाड़ा में बीजेपी नेता के घर के पास में बम से हमला किया गया था. इस मामले में भी टीएमसी पर ही आरोप लगा था.
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण का चुनाव 27 मार्च को होना है. प्रथम चरण के 30 सीटों पर कुल 32,432 लोगों ने घर से ही मतदान करने की इच्छा जतायी है, इनमें 27,713 वरिष्ठ नागरिक व 4719 दिव्यांगजन शामिल हैं. प्रथम चरण में पांच जिलों में चुनाव होना है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










