ePaper

West Bengal Coronavirus: आईआईटी खगड़पुर में 23 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, कुलसचिव ने कही ये बात

Updated at : 14 May 2021 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Coronavirus: आईआईटी खगड़पुर में 23 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, कुलसचिव ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित आइआइटी में 14 मई से 23 मई तक के लिए कम्प्लीट लॉकडाउन गा दिया गया है.

विज्ञापन

खगड़पुर : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) खगड़पुर में पूर्ण लॉकडाउन लग गया है. आईआईटी-खड़गपुर ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. कहा गया कि उसके कार्यालय कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से 23 मई तक बंद रहेंगे. कुलसचिव तमालनाथ ने बताया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर परिसर से कोई काम नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ‘हमने परिसर में अनावश्यक कार्यालयों को शुक्रवार से 23 मई तक बंद करने का निर्णय किया है और कर्मी घर से काम करेंगे. यह ऐसा ही होगा जैसे छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं होती हैं.’ श्री नाथ ने कहा कि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिसर से काम करना जारी रखेंगे.

कुलसचिव ने छात्रावास में रहने वाले शोधार्थियों से बुधवार को कहा था कि पृथक-वास और उपचार के लिए सीमित स्थान होने के करण से वे अपने घर चले जायें. परिसर में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें राज्य सरकार के निर्देशों के तहत नियत समय पर ही खुलेंगी. तमालनाथ ने आईआईटी परिसर में कोविड की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी.

Also Read: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 20,839 नये मामले, 24 घंटे में 129 की मौत

उन्होंने कहा, ‘हमारा परिसर पश्चिम बंगाल या भारत के बाहर स्थित नहीं है. इसलिए, राज्य और देश में जो कुछ भी होता है, वह हमारे परिसर में परिलक्षित होता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, आईआईटी-खड़गपुर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाये हैं और स्थिति को नियंत्रण में रखा है.’

उल्लेखनीय है कि बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 10,73,9656 हो गयी है. गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 20,839 नये मामले सामने आये. 24 घंटे के भीतर कोरोना के संक्रमण से 129 लोगों की मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल में वर्तमान में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,30,213 है.

Also Read: बंगाल के लिए सिरदर्द बने UP-बिहार से गंगा में बहकर आए कोरोना मृतकों के शव, प्रशासन का अलर्ट जारी

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola