Live Updates

बंगाल चुनाव 2021 Phase 3 Voting: तीन जिलों की 31 सीटों पर करीब 80 फीसदी मतदान, चौथे चरण की वोटिंग 10 अप्रैल को

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2021 Live Update|तीसरे चरण की वोटिंग : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज करीब 80 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मंगलवार को तीन जिलों की 31 विधानसभा सीट के 205 उम्मीदवारों की किस्मत मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में लॉक कर दी. इसके साथ ही राज्य की 91 विधानसभा सीटों का चुनाव समाप्त हो गया. अब 5 चरणों में 203 सीटों के लिए मतदान बाकी हैं. चौथे चरण की वोटिंग 10 अप्रैल को, 5वें चरण की वोटिंग 17 अप्रैल को, 6ठे चरण की वोटिंग 22 अप्रैल को, 7वें चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को और 8वें एवं अंतिम चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. सभी 294 सीटों की मतगणना एक साथ 2 मई को करायी जायेगी. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

तारकेश्वर में एंबुलेंस में तोड़फोड़, दो भाजपा समर्थक सहित तीन गिरफ्तार

हुगली जिला में चुनाव के आखिरी वक्त पर तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर इलाके में एक एंबुलेंस में स्थानीय ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की. मारपीट में ग्रामीण घायल हो गये. इसके विरोध में ग्रामीणों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी. मारपीट और हंगामा करने के आरोप में दो भाजपा समर्थक और एंबुलेंस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस तैनात है. स्थिति तनावपूर्ण है.

हुगली में सबसे ज्यादा 84.71 फीसदी मतदान गोघाट में

हुगली जिला में सबसे ज्यादा 84.71 फीसदी वोट गोघाट विधानसभा क्षेत्र में पड़े. आरामबाग में 79 फीसदी, धनेखाली में 79.21 फीसदी, हरिपाल में 75.38 फीसदी, जंगीपाड़ा में 80.22 फीसदी, खानाकुल में 76 फीसदी, पुरसुरा में 82 फीसदी और तारकेश्वर में 78.37 फीसदी वोट पड़े हैं.

बंगाल में 77.68 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव के तीसरे चरण में तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर शाम 5:30 बजे तक 77.68 फीसदी मतदान हो गया था. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है.

कोलकाता जिला के 8 निर्वाचन पदाधिकारी हटाये गये

बंगाल चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार (6 अप्रैल 2021) को निर्वाचन आयोग ने कोलकाता की 8 व विधानसभा सीटों के रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया गया है. आयोग ने कोलकाता पोर्ट, भवानीपुर, इंटाली, बेलियाघाटा, श्यामपुकुर, काशीपुर-बेलगछिया, जोड़ासांकू और चौरंगी के निर्वाचन पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह नये निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त कर दिये हैं.

8 रिटर्निंग ऑफिसर हटाये गये

अब रिटर्निंग ऑफिसर्स पर चला चुनाव आयोग का चाबुक चला है. तीसरे चरण के मतदान के बीच ही आयोग ने 8 रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया है.

कोरोना नियमों का हो रहा है पालन

बंगाल में वधानसभा चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान कोरोना के नियमों का पालन कराया जा रहा है. थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही वोटर्स को मतदान करने के लिए अंदर भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola