West Bengal Breaking News : दो महीने में ममता बनर्जी के नेतृत्व में होगी दूसरी सभा : अभिषेक
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
सांसद व विधायकों को रोकने के लिये भाजपा ने किया पुलिस बल का प्रयोग
जंतल मंतर पर तृणमूल सासंद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 50 सांसद व विधायकों को रोकने के लिये भाजपा ने भारी पुलिस बल का प्रयोग किया है. दो महीने में ममता बनर्जी के नेतृत्व में होगी दूसरी सभा का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा.
शुभेंदु अधिकारी का अभिषेक बनर्जी पर आरोप
बकाया राशि की मांग को लेकर तृणमूल ने दिल्ली में धरना अभियान शुरू कर दिया है. आज जंतर मंतर पर तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. ऐसे में राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. शुभेंदु ने आरोप लगाया कि काम, आवास और सड़क परियोजनाओं के लिए बकाया की मांग को लेकर तृणमूल का धरना नाटक है. तृणमूल के सभी कार्यकर्ता भ्रष्टाचार से लिप्त है. तृणमूल झूठे दावों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक कार्यक्रम कर रही है.
दुर्गापूजा के बाद 1 नवंबर से बंद रहेगा दूसरा हुगली ब्रिज
दूसरा हुगली ब्रिज पूजा के बाद 1 नवंबर से बंद कर दिया जाएगा. अगर ब्रिज बंद हो जाता है तो बड़ी संख्या में वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता ढूंढना सरकार के लिए चुनौती है.
आज केंद्रीय मंत्री से मिलेगा तृणमूल कांग्रेस का प्रतिधिनिमंडल
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमने मंगलवार दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने का समय मांगा था. उन्होंने हमें अभी सूचित किया है कि केंद्रीय मंत्री शाम 6.30 बजे मिलेंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि केंद्रीय मंत्री ने समय में परिवर्तन किया है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस के जंतर-मंतर के कार्यक्रम में फेरबदल बदल किया गया है. मंगलवार को जंतर-मंतर के सामने सुबह साढ़े नौ बजे की बजाय दोपहर एक बजे विरोध प्रदर्शन शुरू होगा, जो पांच बजे तक चलेगा. उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री से मिलेगा और अपनी मांगों को रखेगा.
लेनिन शरणी में मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़-फोड़
सेंट्रल कोलकाता के लेनिन शरणी में मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ की गई. अधिकारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है. परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय सादाब अहमद को कमर दर्द के कारण जीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आज सुबह युवक की मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ की. नर्सिंग होम अधिकारियों की ओर से प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है.
उत्तर बंगाल में महसूस किये गये भूकंप के झटके
सोमवार की शाम उत्तर बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और सिलीगुड़ी में लोगों में इसे लेकर आतंक फैल गया. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी. अगस्त महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये थे. भूकंप का केंद्र मेघालय था. शाम 6.15 बजे मेघालय के उत्तर गारो पहाड़ में भूकंप आया. बंगाल के कई जिलों में इसका असर देखा गया. बताया गया है कि 18 सेकेंड तक भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए