West Bengal Breaking News : बांकुड़ा के नौ बार सांसद रहे माकपा नेता वासुदेव आचारिया का हैदराबाद में निधन
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
तृणमूल के बांकुड़ा पार्टी संगठन में फेरबदल
बांकुड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठन में फेरबदल किया गया है. जिले में तृणमूल के दो संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष सोमवार को बदल दिये गये. पार्टी की कमान अरूप चक्रवर्ती व बिष्णुपुर में बिक्रमजीत चट्टोपाध्याय को दी गयी है. इसके अलावा दो सांगठनिक जिलों में चेयरपर्सन भी बदले गये हैं. बांकुड़ा नगरपालिका की मेयर अलका सेन मजूमदार को बांकुड़ा सांगठनिक जिले की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गयी है और निवर्तमान जिला अध्यक्ष व बरजोड़ा के विधायक आलोक मुखोपाध्याय को बिष्णुपुर की जिम्मेदारी दी गयी है.
बांकुड़ा के नौ बार सांसद रहे माकपा नेता वासुदेव आचारिया का हैदराबाद में निधन
बांकुड़ा के नौ बार सांसद रहे माकपा नेता वासुदेव आचारिया का हैदराबाद में निधन हो गया है.
पार्टी महुआ के साथ है, मोइत्रा को जिला अध्यक्ष बनाकर ममता बनर्जी ने कर दिया साफ
पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर चल रहे ‘विवाद’ के बीज में ही तृणमूल ने उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी दी है. बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बदलाव की सूची प्रकाशित की. एमपी महुआ को कृष्णानगर संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है.टीम का फैसला जानने के बाद महुआ मोइत्रा ने एक्स हैंडली टीम को धन्यवाद दिया.
पानागढ़ ट्रिपल मर्डर केस : फोन ट्रेस करने में जुटी पुलिस जल्द ही नतीजे की उम्मीद
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ रेलपार शारदा पल्ली में गत शुक्रवार को धनंजय विश्वकर्मा छोटी बेटी सिमरन विश्वकर्मा (23) समेत तीन लोगों की गला घोट कर की गई नृशंस हत्या को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना वाले दिन से गायब हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर आरोपी को गिफ्तार करने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है.वही घटना वाले दिन कौन कौन सा मोबाइल किस कंपनी का उस समय वहां मौजूद था वह मोबाइल किन किन लोगों का था आदि लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.
निम्न दबाव का बनने से बंगाल के तटीय जिलों में 16 से 18 नवंबर के बीच बारिश के आसार
दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर उठे एक चक्रवातीय परिसंचरण के निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है जिससे बंगाल के तटीय जिलों में 16 से 18 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. इस चक्रवातीय परिसंचरण के कारण गुरुवार को मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने यह जानकारी दी है. आईएमडी के अनुसार ऐसा होने से 16 से 18 नवंबर तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
तृणमूल नेता की हत्या के बाद अशांत जयनगर
तृणमूल नेता की हत्या के बाद जयनगर में व्यापक अशांति है. सीपीएम कार्यकर्ताओं-समर्थकों के कई घरों में तोड़फोड़ की गई. कम से कम 20 से 25 घर जल गये. आरोप सत्ताधारी दल पर लगाए जाते हैं.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए