Live Updates

West Bengal Breaking News : धुपगुड़ी में तृणमूल के खिलाफ अधीर और सलीम का गठबंधन

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

महिला का फंद से लटकता शव बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ थाना के पाकुड़सनी गांव से पुलिस ने एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया. मृतका का नाम बेला राय (23) था. जानकारी के अनुसार, परिवार के लोगों ने सर्वप्रथम उसके शव को कमरे में फंदे से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

दत्तोपुकुर में विस्फोट के मामले में मूल आरोपी को बंगाल एसटीएफ ने दबोचा

उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में हाल ही में हुए विस्फोट की घटना में फरार मूल आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद नजरूल इस्लाम बताया गया है. उसे दमदम अंतर्रारष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर से गुरुवार रात को पकड़ा गया है. शुक्रवार को उसे बारासात अदालत में पेश करने पर आरोपी को आठ दिनों के लिए एसटीएफ हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पता चला है कि वारदात के बाद वह दत्तपुकुर इ‍लाके से फरार होकर चेन्नई भाग गया था.

सीमा क्षेत्र से 2.55 लाख के फिश बॉल्स जब्त

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके से 17 फिश बॉल्स (मछलियों के अंडों से भरे प्लास्टिक बैग) जब्त किये हैं, जिनकी कीमत करीब 2.55 लाख रुपये आंकी गयी है. तस्करों का दल इन फिश बॉल्स को बांग्लादेश में तस्करी करने की फिराक में था. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बीएसएफ की 68वीं बटालियन को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि सीमा चौकी रनघाट इलाके से कुछ सामान की तस्करी हो सकती है. सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने वहां पर निगरानी और बढ़ा दी.

पूर्व छात्र ने विश्वभारती विवि को छह करोड़ मूल्य की जमीन व इमारत उपहार में दी

पाठ भवन स्कूल के एक पूर्व छात्र ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के लिए छह करोड़ रुपये की जमीन और एक इमारत उपहार में दी है. पाठ भवन विश्वभारती विश्वविद्यालय का प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा संस्थान है और यह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित है. पाठ भवन स्कूल के पूर्व छात्र और भौतिक विज्ञान में कई पेटेंट हासिल वाले वैज्ञानिक अरबिंद मुखर्जी और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका नीता मुखर्जी ने विश्वभारती विश्वविद्यालय को सीमंतापल्ली इलाके में 31 हजार वर्ग फीट से अधिक भूमि और पांच हजार वर्ग फीट में बनी एक इमारत भेंट की है. मुखर्जी ने पाठ भवन स्कूल में 1951-57 के बीच पढ़ाई की थी. विश्वभारती के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : यह उनकी मालिकाना संपत्ति है. दंपती और उनके बेटे व बेटी ने बिना शर्त संपत्ति को दान किया है. वर्तमान में बाजार में इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है.

बड़ाबाजार से 77 लाख का सोना बरामद

बड़ाबाजार इलाके से कस्टम्स विभाग ने लाखों रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ दो लोगों को पकड़ा है. सूत्रों के अनुसार, गत बुधवार को कस्टम्स विभाग को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि बड़ाबाजार इलाके से सोने की तस्करी होने वाली है. सूचना के आधार पर वहां पर अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ाबाजार के एमजी रोड इलाके से दो लोगों को दबोचा गया, जिनके कब्जे से सोने के 10 बिस्कुट मिले. बिस्कुट का कुल वजन करीब 1.3 किलोग्राम है, जिनकी कीमत करीब 77 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोपियों के नाम सुशील कुमार व रजनीश कुमार बताये गये हैं. दोनों बिहार के निवासी हैं.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी रिपोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट में एक पीठासीन अधिकारी के बयान से पंचायत चुनाव सवालों के घेरे में आ गया है. मुर्शिदाबाद के बेलडांगा ब्लॉक 2 के एक बूथ के पीठासीन अधिकारी ने अपने हलफनामे में कहा कि बूथ पर कब्जा होने के बाद वहां पर चुनाव प्रक्रिया काे पूरा नहीं किया जा सका. यह घटना बेलडांगा-2 ब्लॉक के काशीपुर ग्राम पंचायत की है. सीपीएम उम्मीदवार नसीमा बेगम ने उस बूथ पर धांधली और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola