बंगाल में Coronavirus पर चढ़ा राजनीति का रंग, भाजपा ने शुरू किया ‘आर नोय कोरोना’ अभियान

Updated at : 27 Mar 2020 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में Coronavirus पर चढ़ा राजनीति का रंग, भाजपा ने शुरू किया ‘आर नोय कोरोना’ अभियान

west bengal bjp kicks off aar noy coronavirus programme कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस पर राजनीति का रंग चढ़ गया है. इस प्रदेस में कोरोना महामारी से मुकाबला के लिए प्रदेश भाजपा ने ‘आर नोय कोरोना’ अभियान की शुरुआत की है. भाजपा के सांसद और नेता कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. वीडियो मैसेज के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस पर राजनीति का रंग चढ़ गया है. इस प्रदेस में कोरोना महामारी से मुकाबला के लिए प्रदेश भाजपा ने ‘आर नोय कोरोना’ अभियान की शुरुआत की है. भाजपा के सांसद और नेता कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. वीडियो मैसेज के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं.

अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने की विधि बता रहे हैं. वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे लॉकडाउन का पालन करें और अपने घर में ही बने रहें. वह वायरस के संबंध में बता रहे हैं कि किस तरह से यह वायरस बहुत ही घातक है. एक-दूसरे के स्पर्श से भी यह वायरस फैलता है.

इसी तरह, बांकुड़ा के भाजपा सांसद डॉ सुभाष सरकार वीडियो मैसेज के माध्यम से आम लोगों को मास्क बनाने की विधि बता रहे हैं. डॉक्टर सरकार बताते हैं कि घर में भी मास्क बनाया जा सकता है और मास्क के इस्तेमाल के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

बांग्ला फिल्मों के अभिनेता सुमन बनर्जी एक वीडियो संदेश जारी करके अभियान से लोगों को जोड़रहे हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ जारी विश्वव्यापी जंग के बारे में उन्हें बता रहे हैं. इससे सुरक्षित रहने के उपाय बताते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वह बताते हैं कि वह किस तरह से अपना समय बिता रहे हैं. उन्होंने प्रदेश के लोगों से लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में रहने की अपील की है.

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष कहते हैं कि यह कोरोना महामारी से मुकाबले का एकमात्र हथियार है. आइसोलेशन में रहें. हम घर में रहें और सुरक्षित रहें. हम घर में रहेंगे, तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे और हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा.

उल्लेखनीय है इसके पहले भाजपा ने निकाय चुनाव के मद्देनजर ‘आर नोय अन्याय’ अभियान की शुरुआत की थी. लेकिन, कोरोना वायरस के महामारी का रूप ले लेने के बाद निकाय चुनाव स्थगित कर दिये गये और केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है.

भाजपा ने इस महामारी से मुकाबला के लिए अब ‘आर नोय कोरोना’ अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत वीडियो मैसेज भेजकर प्रदेश के कोने-कोने में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है. पार्टी को उम्मीद है कि अपने नेताओं की अपील को लोग जरूर सुनेंगे और कोरोना वायरस से जंग जीतने में राज्य और केंद्र सरकार की मदद करेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola