ePaper
Live Updates

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

Updated at : 26 Apr 2021 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 सातवें चरण का मतदान: बंगाल चुनाव के सातवें चरण में शाम 5 बजे तक छिटपुट हिंसा के बीच 75.06 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा 80.30 फीसदी मतदान मुर्शिदाबाद में हुआ. दक्षिण दिनाजपुर में 80.21, मालदा में 78.76 और पश्चिमी बर्दवान में 70.34 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे कम 59.91 फीसदी मतदान दक्षिण कोलकाता में हुआ. इसके साथ ही 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों के 268 उम्मीदवारों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया. बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में 84.13 प्रतिशत, दूसरे चरण में 86.11 प्रतिशत, तीसरे चरण में 84.61 प्रतिशत, चौथे चरण में 79.90 प्रतिशत, पांचवें चरण में 82.49 फीसदी, छठे चरण में 82 फीसदी मतदान हुआ था. आठवें चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. 292 विधानसभा सीटों की मतगणना 2 मई को एक साथ करायी जायेगी. बंगाल चुनाव 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

बंगाल में शाम 5 बजे तक 75.06 फीसदी हुई वोटिंग

पश्चिम बंगाल के 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर सोमवार (26 अप्रैल) को सातवें चरण में शाम 5 बजे तक 75.06 फीसदी वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा मतदान मुर्शिदाबाद में हुआ है. यहां 80.30 फीसदी, दक्षिण दिनाजपुर में 80.21 फीसदी, मालदा में 78.76 फीसदी और पश्चिमी बर्दवान में 70.34 फीसदी. कोलकाता में सिर्फ 59.91 फीसदी मतदान हुआ है.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

ममता बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूट में किया मतदान

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूट के बूथ में व्हीलचेयर पर जाकर मतदान किया. सुबह इसी केंद्र पर अभिषेक ने भी मतदान किया था.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

भाजपा प्रत्याशी पर्णो मित्रा को हुआ कोरोना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार पर्णो मित्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं. उन्होंने सोमवार को यह जानकारी दी. पर्णो मित्रा ने कहा कि वह कोविड-19 संक्रमित पायी गयी हैं. टॉलीवुड की एक्ट्रेस पर्णो मित्रा उत्तर 24 परगना में बारानगर से भाजपा प्रत्याशी हैं, जहां 17 अप्रैल को चुनाव हुआ था.

सेना से रिटायर होने के बाद बंगाल की जनता की अदालत में ‘जनता का जनरल’

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

ममता के केष्टो को आ गया सीबीआइ का बुलावा

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अणुव्रत मंडल उर्फ केष्टो को सीबीआइ का नोटिस आ गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने गाय तस्करी मामले में मंगलवार को सीबीआइ दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा है. नोटिस के बाद से तृणमूल कांग्रेस में हड़कंप मच गया है. एक दिन पहले ही ममता ने कहा था कि इस बार अगर पुलिस नजरबंद करे, तो कोर्ट चले जाना.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

ममता ने फिर दी धमकी, फिरहाद को घेरकर लगे जय श्रीराम के नारे

सातवें चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की धमकी भरी भाषा जारी है. उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी देने के अलावा यह भी कहा है कि केंद्रीय बल के जवान बंगाल में कोरोना का संक्रमण फैला रहे हैं. ममता ने कहा कि जवानों को तृणमूल के कैंप ऑफिस में घुसने नहीं दिया जायेगा. उधर, कोलकाता पोर्ट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार फिरहाद हकीम को घेरकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाये हैं. इससे भी तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

सातवें चरण की वोटिंग के बीच बीरभूम में बम विस्फोट से क्षेत्र में सनसनी

सातवें चरण की वोटिंग के बीच बीरभूम जिला में बम विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा उठा. नानूर थाना अंतर्गत किरनाहर गांव स्थित काफूरपुर में लाल्टू शेख के परित्यक्त शौचागार में बम विस्फोट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पहुंच गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

कोलकाता में 3 बजे तक 52.97 फीसदी, बंगाल में 67.27 प्रतिशत मतदान

कोलकाता में 3 बजे तक 52.97 फीसदी लोगों ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. मुर्शिदाबाद दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 72.66 फीसदी, दक्षिण दिनाजपुर में 72.58 फीसदी और मालदा में 70.14 फीसदी मतदान हुआ है. पश्चिम बर्दवान में इन सभी जिलों से कम लेकिन कोलकाता से ज्यादा 62.42 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

नंदीग्राम वाले नगेंद्रनाथ त्रिपाठी बीरभूम के एसपी बनाये गये

नंदीग्राम चुनाव के दौरान विशेष दायित्व निभाने वाले नागेंद्रनाथ त्रिपाठी को बीरभूम का एसपी बनाया गया है. इस आइपीएस अधिकारी को नंदीग्राम में मतदान के दिन दबंग अंदाज में देखा गया था. नंदीग्राम के बोयाल बूथ पर ममता बनर्जी के धरना पर बैठने के बाद त्रिपाठी सुर्खियों में आये थे. हाल में उनका बीरभूम जैसे संवेदनशील क्षेत्र में तबादला किया गया है. उनकी नियुक्ति पर तृणमूल ने सवाल उठाये थे.

कहीं सेंट्रल फोर्स, तो कहीं पुलिस से उलझे तृणमूल नेता, पुलिस अफसर से बोलीं सायोनी – 2 मई के बाद तुम्हारी खबर लेंगे

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

सुर्खियों में रहते हैं तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल

बोलपुर में बीरभूम जिले के टीएमसी अनुब्रत मंडल लगातार सुर्खियों में रहते रहे हैं. इसके पहले 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दलों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने अनुब्रत मंडल को नजरबंद किया था. कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्रीय अर्धसैनिक बल पर निशाना साधते हुए कहा था कि यदि अनुब्रत मंडल को इस बार नजरबंद किया गया, तो वह सर्वोच्च न्यायालय जायेंगी.

5:51 PM. 26 Apr 215:51 PM. 26 Apr

29 अप्रैल के मतदान से पहले बीरभूम के तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें चरण में 29 अप्रैल को बीरभूम में मतदान के चार दिन पहले सातवें चरण के मतदान के दौरान दो ऑफिसर इंचार्ज (ओसी) सहित तीन पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया. नलहाटी थाना के ऑफिसर इंचार्ज कोविड से संक्रमित हुए हैं. दुबराजपुर में एक नये ओसी को नियुक्त किया गया है. हालांकि, निवर्तमान ओसी को अभी तक कोई पोस्टिंग नहीं दी गयी है. प्रसेनजीत दत्त को दुबराजपुर का नया ओसी नियुक्त किया गया है.

बंगाल में मतदान के बीच बूथ से पुलिस ने किया बीजेपी एजेंट को गिरफ्तार, ये है आरोप

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

सातवें चरण में 1:30 बजे तक 55.12 फीसदी वोट

बंगाल में सातवें चरण में 1:30 बजे तक 55.12 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. दक्षिण दिनाजपुर में 58.83 फीसदी, मालदा में 58.10 फीसदी, मुर्शिदाबाद में 60.50 फीसदी, दक्षिण कोलकाता में 41.66 फीसदी और पश्चिमी बर्दवान में 50.47 फीसदी मतदान हो चुका है.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

केंद्रीय बल के जवानों के साथ मिलकर दुर्गापुर में बूथ पर कब्जा

दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के इस्पात नगर के मारकोनी विद्यासागर प्राइमरी स्कूल में 69 नंबर बूथ पर केंद्रीय बल के जवानों के साथ मिलकर बूथ पर कब्जा करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगा है. मतदाताओं के हंगामा के बाद भारी संख्या में केंद्रीय बल के जवानों को वहां तैनात किया गया.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

वोटिंग में कोलकाता फिसड्डी, मुर्शिदाबाद, मालदा में सबसे ज्यादा मतदान

शुरुआती चार घंटे की वोटिंग में बंगाल की राजधानी कोलकाता के मतदाता फिसड्डी साबित हुए हैं. मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण दिनाजपुर में वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है. सुबह 11 बजे तक मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 42.43 फीसदी मतदान हो चुका था. मालदा में 40.15 फीसदी, दक्षिण दिनाजपुर में 39.59 फीसदी और पश्चिमी बर्दवान में 34.17 फीसदी वोटिंग हुई है. दक्षिण कोलकाता में सिर्फ 27.56 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर कुल 37.72 फीसदी वोटिंग हुई है.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

बंगाल में 11:30 बजे तक 37.72 फीसदी मतदान

बंगाल चुनाव के सातवें चरण में 11:30 बजे तक 37.72 फीसदी मतदान हो चुका है. दुर्गापुर पश्चिम में 36.05 और दुर्गापुर पूर्व में 34.63 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6:30 बजे तक चलेगा.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

सुब्रत साहा के एजेंट कोलकाता में गिरफ्तार

इंडियन आर्मी के पूर्व डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सुब्रत साहा के पोलिंग एजेंट को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है. एजेंट पर अभद्रता करने का आरोप लगा है.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

मालदा में भाजपा के पोलिंग एजेंट को धक्का देकर बूथ से निकाला

मालदा जिला के रतुआ विधानसभा क्षेत्र के बखरा गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोलिंग एजेंट शंकर सरकार को बूथ से धक्का देकर बाहर कर दिया गया. शंकर ने यह आरोप लगाया है. शंकर ने कहा है कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी. इस पर तृणमूल ने सफाई दी है कि चूंकि शंकर इस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, इसलिए उनसे आग्रह किया गया था कि वे बूथ से बाहर चले जायें. किसी ने उन्हें धमकी नहीं दी.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

केंद्रीय बलों ने दुर्गापुर में टीएमसी कार्यालय में की तोड़फोड़- तृणमूल

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट के मलानदिघी के 276 बूथ के करीब स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बलों ने तोड़फोड़ की है.

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

रानीनगर में भाजपा प्रार्थी पर हमला

1:49 PM. 26 Apr 211:49 PM. 26 Apr

मुर्शिदाबाद में मास्क में रुपये बांट रहे थे कांग्रेस उम्मीदवार

मुर्शिदाबाद जिला में एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस के उम्मीदवार मास्क बांट रहे थे. कहा जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार नियाजुद्दीन शेख मास्क में रुपये डालकर बांट रहे थे. विरोधी दलों के नेताओं को जब इसका पता चला, तो उन्होंने वहां हंगामा खड़ा कर दिया.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

दुर्गापुर में तृणमूल नेता के घर पीठासीन पदाधिकारी ने पी शराब

दुर्गापुर पूर्व विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार कर्नल दीपांशु चौधरी ने गंभीर आरोप लगाया है. कहा है कि गोपालपुर पंचायत के बंशकोपा गांव के 252 और 252ए बूथ के पीठासीन अधिकारी ने रविवार की रात एक स्थानीय तृणमूल नेता के साथ शराब पी थी. दीपांशु ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

दुर्गापुर में बूथों पर बांटे गये पर्चे, भाजपा को वोट नहीं देने की अपील

दुर्गापुर पूर्व-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पोलिंग बूथों के पास पर्चे बांटे गये हैं. इसमें भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया गया है. पर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चित्र को विकृत कर दिया गया है. दुर्गापुर पूर्व विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार कर्नल दीप्तांशु चौधरी ने तृणमूल पर पर्चा बांटने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत आयोग से की है.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

तृणमूल सांसद नुसरत जहां रूही ने किया मतदान

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां रूही ने कोलकाता में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. नुसरत अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचीं थीं.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

मालदा में मतदान करने जा रहे दंपती पर हमला

मालदा जिला के चांचल विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर तृणमूल समर्थक दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. दोनों को चांचल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. तृणमूल का आरोप है कि कांग्रेस ने यह हमला करवाया है. कांग्रेस ने कहा है कि घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है.

Bengal Election 2021: हिंसा के साथ शुरू हुआ बंगाल में सातवें चरण का मतदान

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

सुबह 9 बजे तक बंगाल की 34 सीटों पर 17.95 फीसदी मतदान, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 19.54 प्रतिशत

बंगाल में शुरुआती दो घंटे में वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली है. सुबह 9 बहजे तक 17.95 फीसदी मतदान हो चुका है. सबसे ज्यादा 19.54 फीसदी वोटिंग मुर्शिदाबाद जिला में हुई है. दक्षिण दिनाजपुर में 18.70 फीसदी, दक्षिण कोलकाता में 13.09 फीसदी और पश्चिमी बर्दवान में 17.07 फीसदी मतदान हुआ है.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

9:30 बजे तक 17.47 फीसदी मतदान

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

हबीबपुर में हंगामा

हबीबपुर विधानसभा क्षेत्र के केंद्रुआ इलाके में 230 नंबर बूथ के 100 मीटर के दायरे में दीवाल पर एक पार्टी विशेष का प्रचार था. इसकी वजह से काफी देर तक हंगामा हुआ. निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों ने दीवार पर लिखे चुनाव प्रचार को मिटा दिया.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

संयुक्त मोर्चा के पोलिंग एजेंट को बूथ में नहीं बैठने दिया

रतुआ विधानसभा क्षेत्र के पिंडोलतला स्थित 149 नंबर बूथ पर संयुक्त मोर्चा के पोलिंग एजेंट को नहीं बैठने दिया गया. आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

ममता बनर्जी के स्टिकर लगे बाइक की वजह से मालदा में हुआ हंगामा

मालदा के गजोले विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ के अंदर खड़ी बाइक पर ममता बनर्जी का स्टिकर लगा था. इसकी वजह से वहां हंगामा शुरू हो गया. केंद्रीय बलों के जवानों ने तत्परता दिखायी और बाइक को वहां से हटाकर हंगामा को शांत करा दिया.

‘भालो मानुष’ वाले राज्य में ‘बंगाली प्राइड’ पर खामोशी, सभी दलों ने बिगाड़ दी ‘भद्रलोक’ की छवि…

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

कोरोना नियमों की वजह से हबीबपुर के 230 नंबर बूथ पर शुरू नहीं हो पाया मतदान.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

रतुआ में 147 नंबर बूथ पर पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं दिया जा रहा.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

TMC उम्मीदवार ने किया मतदान

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा 277 नंबर विधानसभा के तृणमूल प्रत्याशी विश्वनाथ पड़ियाल ने पत्नी के साथ मतदान किया.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

फिरहाद हकीम का सनसनीखेज आरोप

ममता बनर्जी कैबिनेट के कद्दावर मंत्री और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने सातवें चरण की वोटिंग के दौरान सनसनीखेज आरोप लगाया है. फिरहाद ने कहा है कि उनके पोलिंग एजेंट को खरीदने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कोलकाता पुलिस में इसकी शिकायत की है.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

7वें चरण की वोटिंग के दौरान भाटापाड़ा में बमबाजी, छात्र की मौत

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण की वोटिंग के दौरान उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में बमबाजी हुई. भाटपाड़ा नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड में हुई बमबाजी में एक छात्र की मौत हो गयी. भाटपाड़ा में छठे चरण में 22 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. छठे चरण के मतदान के बाद भी जिला में हिंसा जारी है.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

आसनसोल में इवीएम में गड़बड़ी से वोटर नाराज

आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट के 281/38 नंबर बूथ पर इवीएम का सीरियल नंबर नहीं मिल रहा. फलस्वरूप वोटिंग बंद है. पीठासीन पदाधिकारी ने निर्वाचन एजेंट को बुलवाया. उम्मीदवार ने रिटर्निंग ऑफिसर को इसकी सूचना दी. मतदान बंद होने की वजह से परेशान मतदाताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया.

बंगाल में 7वें चरण का मतदान शुरू होते ही तृणमूल, भाजपा ने किया जीत का दावा, अभिषेक ने कही यह बात

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

इवीएम खराब, मतदान बंद

कुल्टी विधानसभा के बेजडी बूथ नंबर 133 पर इवीएम खराब. काफी देर से मतदान बंद

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

दुर्गापुर पूर्व के 74 और 87 बूथ में बैलेट यूनिट में खराबी

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

कोलकाता में 19 बम मिले, दुर्गापुर में इवीएम खराब

दक्षिण कोलकाता के कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में देर रात 19 जिंदा बम मिले. वहीं, दुर्गापुर में इवीएम खराब होने की खबर है. बताया गया है कि दुर्गापुर पूर्व विधानसभा के विद्यापति के 108 नंबर बूथ में बैलेट यूनिट में गड़बड़ी की वजह से लोग मतदान नहीं कर पा रहे हैं.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

अभिषेक बनर्जी ने किया मतदान

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सातवें चरण में भवानीपुर के मित्रा इंस्टीट्यूशन में मतदान किया. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

भवानीपुर के तृणमूल उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने किया मतदान

भवानीपुर विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने सुबह-सुबह मतदान किया. सातवें चरण में मतदान करने के बाद उन्होंने दावा किया ममता बनर्जी के नाम और उनकी योजनाओं की वजह से लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

सातवें चरण के चुनाव में कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

चुनावी महासमर में राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों से चुनाव आयोग भी परेशान है. आयोग ने कहा है कि सातवें व आठवें चरण के चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन को पूरी तरह से पालन किया जायेगा. इसके लिए मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिये गये हैं. वे मतदाताओं के वोट डालने से पहले उन्हें सैनिटाइज भी करेंगे.

सातवें चरण की वोटिंग से पहले भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर फोड़ा 5000 करोड़ की धान खरीद घोटाला का बम

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

पश्चिमी बर्दवान की सभी 9 सीट पर वोटिंग

पश्चिमी बर्दवान के पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जामुड़िया, आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी एवं बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में सातवें चरण में वोट पड़ेंगे.

‘भालो मानुष’ वाले राज्य में ‘बंगाली प्राइड’ पर खामोशी, सभी दलों ने बिगाड़ दी ‘भद्रलोक’ की छवि…

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

मालदा में मतदान शुरू

मालदा जिला में मतदान शुरू हो गया है. रतुआ विधानसभा सीट के एक बूथ पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

Seventh Phase Voting in Bengal: सातवें चरण में 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, जानें क्या है चुनाव का गणित

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

पांच साल के भविष्य को ध्यान में रखकर वोटअवश्य करें : कैलाश

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पांच साल के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट अवश्य करें.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

मोदी-शाह पर बरसे डेरेक, खतरे में 1.45 करोड़ बंगाल के लोग

चुनाव शुरू होने के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर बरसे. मो-शा की वजह से राज्य में तेजी से कोरोना का प्रसार हो रहा है और 1.45 करोड़ वोटर और मतदानकर्मी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.

10:19 AM. 26 Apr 2110:19 AM. 26 Apr

पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील

सातवें फेज की वोटिंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और मतदाताओं से कोविड-19 प्रोटोकाल फॉलो करते हुए मतदान की अपील की.

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी
7:04 AM. 26 Apr 217:04 AM. 26 Apr

बंगाल में सातवें चरण की वोटिंग शुरू

बंगाल चुनाव के सातवें फेज की वोटिंग शुरू हो चुकी है. सातवें चरण में 34 सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले 36 सीटों पर वोटिंग होनी थी. जंगीपुर और शमशेरगंज के कैंडिडेट की कोरोना से मौत के बाद सीटों की संख्या घट गई है. जंगीपुर और शमशेरगंज में 16 मई को वोटिंग होगी.

6:58 AM. 26 Apr 216:58 AM. 26 Apr

मालदा की 12 में से 6 सीट पर मतदान

मालदा जिला में हबीबपुर (एसटी), गजोले (एससी), चांचल, हरिश्चंद्रपुर, मालतीपुर और रतुआ विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है.

6:58 AM. 26 Apr 216:58 AM. 26 Apr

दक्षिण कोलकाता की सभी 4 विधानसभा सीट पर वोट

कोलकाता दक्षिण जिला की कोलकाता पोर्ट, भवानीपुर, रासबिहारी और बालीगंज विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.

6:58 AM. 26 Apr 216:58 AM. 26 Apr

मुर्शिदाबाद की 22 में से 9 सीट पर वोटिंग

मुर्शिदाबाद जिला की फरक्का, सुती, रघुनाथगंज, सागरदिघी, लालगोला, भगवानगोला, रानीनगर, मुर्शिदाबाद एवं नबग्राम (एससी) विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

6:58 AM. 26 Apr 216:58 AM. 26 Apr

दक्षिण दिनाजपुर की सभी 6 सीटों पर वोट

दक्षिण दिनाजपुर की कुसमांडी (एससी), कुमारगंज, बालूरघाट, तपन (एसटी), गंगारामपुर (एससी), और हरिरामपुर विधानसभा सीटों पर 26 अप्रैल को सातवें चरण में मतदान हो रहा है.

6:58 AM. 26 Apr 216:58 AM. 26 Apr

मतदानकर्मी की मौत की जांच, परिजन को मुआवजा देने की मांग

आसनसोल डीसीआर में मतदानकर्मी असीमा मुखोपाध्याय की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी. वोट कर्मी ऐक्य मंच की ओर से राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब को ज्ञापन सौंपकर असीमा की मौत की जांच कराने और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गयी. आरोप लगाया गया है कि पोलिंग कर्मचारी की मृत्यु जिला प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण हुई है. डीसीआरसीएस में जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया.

6:58 AM. 26 Apr 216:58 AM. 26 Apr

मतदान की तैयारी शुरू

पश्चिम बंगाल के 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर मतदान की तैयारी शुरू हो गयी है. 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जायेगी, जो शाम के 6:30 बजे तक चलेगी. दक्षिण कोलकाता की 4 विधानसभा सीट के अलावा मालदा की 6, मुर्शिदाबाद की 9, पश्चिमी बर्दवान की 9 और दक्षिण दिनेजपुर की 6 सीटों पर मतदान होगा.

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

34 विधानसभा सीटें, जहां 26 अप्रैल को वोटिंग हो रही है

विधानसभा क्रम संख्या एवं नाम

  • 35 – कुसमांडी (एससी)

  • 38 – कुमारगंज

  • 39 – बालूरघाट

  • 40 – तपन (एसटी)

  • 41 – गंगारामपुर (एससी)

  • 42 – हरिरामपुर

  • 43 – हबीबपुर

  • 44 – गजोले

  • 45 – चांचल

  • 46 – हरिश्चंद्रपुर

  • 47 – मालतीपुर

  • 48 – रतुआ

  • 55 – फरक्का

  • 57 – सुती

  • 59 – रघुनाथगंज

  • 60 – सागरदिघी

  • 61 – लालगोला

  • 62 – भगवानगोला

  • 63 – रानीनगर

  • 64 – मुर्शिदाबाद

  • 65 – नबग्राम

  • 158 – कोलकाता पोर्ट

  • 159 – भवानीपुर

  • 160 – रासबिहारी

  • 161 – बालीगंज

  • 275 – पांडवेश्वर

  • 276 – दुर्गापुर पूर्व

  • 277 – दुर्गापुर पश्चिम

  • 278 – रानीगंज

  • 279 – जामुड़िया

  • 280 – आसनसोल दक्षिण

  • 281 – आसनसोल उत्तर

  • 282 – कुल्टी

  • 283 – बाराबनी

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

आसनसोल-दुर्गापुर में सबसे ज्यादा 154 कंपनी की तैनाती

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

आसनसोल-दुर्गापुर में सबसे ज्यादा 154 कंपनी सुरक्षा बलों की तैनात की गयी है. दक्षिण दिनाजपुर में 108, जंगीपुर पीडी में 102, कोलकाता दक्षिण 63, मालदा में 122, मुर्शिदाबाद में 102 और रायगंज पीडी में 2 कंपनी को तैनात किया गया है.

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

सातवां चरण : वोटर से उम्मीदवार तक का गणित

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

  • मतदाताओं की संख्या – 81,96,242

  • पुरुष मतदाताओं की संख्या – 42,07,548

  • महिला मतदाताओं की संख्या – 39,88,473

  • तीसरे लिंग के मतदाता – 221

  • पोलिंग स्टेशन 11,376

  • कुल उम्मीदवार – 268

  • महिला उम्मीदवार – 37

12:03 AM. 26 Apr 2112:03 AM. 26 Apr

268 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 82 लाख वोटर

सातवें चरण के चुनाव में कुल 268 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 231 पुरुष एवं 37 महिलाएं हैं. करीब 82 लाख मतदाता इन 268 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) का बटन दबाकर करेंगे. पहले इस चरण में 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मुर्शिदाबाद जिला की जंगीपुर व शमशेरगंज सीटों पर एक-एक प्रत्याशी की कोरोना से मौत की वजह से वहां चुनाव नहीं हो रहे हैं.

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

केंद्रीय बलों की 653 कंपनियां सुरक्षा में तैनात

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

सातवें चरण में केंद्रीय बलों की कुल 653 कंपनियों की तैनाती की जायेगी. बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में कोलकाता, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद व पश्चिमी बर्दवान की 34 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे.

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में हो पालन

निर्वाचन पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन किया जाये. साथ ही कहा गया है कि मतदान में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, यह भी सुनिश्चित करें.

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर नहीं हो रहा चुनाव

मुर्शिदाबाद की सभी 11 सीटों पर सातवें चरण में मतदान होना था, लेकिन जंगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा सीटों पर एक-एक उम्मीदवार की कोरोना संक्रमण से हुई मौत की वजह से वहां के चुनाव रद्द कर दिये गये हैं. अब इन दोनों सीटों पर 16 मई को वोट पड़ेंगे.

6:35 AM. 26 Apr 216:35 AM. 26 Apr

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 सातवें चरण का मतदान LIVE: पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का चुनाव बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. 26 अप्रैल को करीब 82 लाख वोटर अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल करके तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, माकपा एवं उसकी सहयोगी पार्टियों के अलावा कई अन्य मान्यताप्राप्त और गैर-मान्यताप्राप्त दलों के 268 उम्मीदवारों की किस्मत को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) में लॉक कर देंगे. मालदा जिला की 6, मुर्शिदाबाद की 9, पश्चिमी बर्दवान की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6 और कोलकाता दक्षिण की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. बंगाल चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:55 PM. 25 Apr 218:55 PM. 25 Apr

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola