Bengal Weather Forecast : बेमौसम बारिश से जलजमाव, मंगलवार तक 3-5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

शुक्रवार को कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है. मौसम परिवर्तन के साथ पारा गिरने के संकेत मिल रहे है. आने वाले हफ्तों में सर्दी बढ़ने की संभावना है.
चक्रवात मिचौंग (Michaung) के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे रात का तापमान सामान्य से छह डिग्री तक बढ़ गया. अगले 48 घंटों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के आसमान में बादल छाये रहेंगे. दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्दवान और नादिया में छिटपुट बारिश हो सकती है.
कोलकाता में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्दवान और नदिया में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शुक्रवार के बाद से मौसम बदल जायेगा. शनिवार से तापमान में गिरावट आ सकती है. पहाड़ी इलाकों के अलावा, उत्तर बंगाल में फिलहाल आसमान साफ रहेगा. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार 10 तारीख को कोलकाता में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है. वहीं, रविवार के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है. कुछ दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा.
Also Read: WB News : ममता बनर्जी 7 दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर रवाना, पारिवारिक शादी समारोह में होंगी शामिल
शुक्रवार को कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है. मौसम परिवर्तन के साथ पारा गिरने के संकेत मिल रहे है. आने वाले हफ्तों में सर्दी बढ़ने की संभावना है.कोलकाता में आज सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सामान्य से 3 डिग्री अधिक. कल दोपहर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस था. सामान्य से 7 डिग्री कम. 30.4 मिमी बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




