मौसम : छह से आठ तक हो सकती है कई जिलों में बारिश

Updated:
विज्ञापन
मौसम : छह से आठ तक हो सकती है कई जिलों में बारिश

झारखंड के कई हिस्सों में छह से आठ अप्रैल बारिश और गर्जन का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. इसके अनुसार छह अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा और सरायकेला) में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के कई हिस्सों में छह से आठ अप्रैल बारिश और गर्जन का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. इसके अनुसार छह अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा और सरायकेला) में बारिश हो सकती है.

सात अप्रैल को इसका फैलाव राज्य के दक्षिणी के साथ-साथ मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) जिलों में हो सकता है. उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) में भी इसके असर की उम्मीद है. आठ अप्रैल को मौसम में व्यापक बदलाव की चेतावनी दी गयी है.

इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो एलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान संताल परगना को छोड़ राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं तेज गति हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती है. वज्रपात और तेज गर्जन की भी संभावना है. ऐसा स्थानीय कारकों के कारण होगा. नौ अप्रैल से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola