Bengal Weather Forecast :कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना, किस जिले में 'मिगज़ौम' का कितना असर ?

Updated at : 04 Dec 2023 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast :कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना, किस जिले में 'मिगज़ौम' का कितना असर ?

तटीय जिलों के अलावा, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुड़ा, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्दवान और नादिया में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से बारिश कम हो जायेगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बारिश (Rain) का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात मिगजौमम के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के जिलों में तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. हालांकि, आपदा का असर ज्यादा नहीं होगा. बंगाल में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. चक्रवात मिगजौम दक्षिण आंध्र तट पर टकराने वाला है.इसके प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तूफानी बारिश शुरू हो चुकी है. मिगजौम दक्षिण भारत के पूर्वी तट पर बड़े पैमाने पर फैल सकता है. सोमवार को ही कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. चक्रवात मंगलवार को तट से टकराएगा.


दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि इस चक्रवात के प्रभाव से मंगलवार से दक्षिण बंगाल में बारिश शुरू हो जायेगी. उस दिन तटीय दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. बुधवार से बाकी दक्षिणी जिलों में भी बारिश की संभावना है. कलकत्ता भी भीग जायेगा.तटीय जिलों के अलावा, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुड़ा, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्दवान और नादिया में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से बारिश कम हो जायेगी.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी के प्रवेश करते ही सदन छोड़ देंगे भाजपा के विधायक
बारिश के कारण दक्षिण बंगाल में भी बढ़ेगा तापमान 

बारिश के कारण दक्षिण बंगाल में भी तापमान थोड़ा बढ़ेगा. सोमवार को कोलकाता में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक था. सुबह न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा.

Also Read: WB News : 14 को नबान्न में बैठक, शुभेंदु अधिकारी को ममता सरकार ने किया आमंत्रित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola