ePaper

WB Board : माध्यमिक व एच एस की परीक्षाओं के समय में बदलाव

Updated at : 18 Jan 2024 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
WB Board : माध्यमिक व एच एस की परीक्षाओं के समय में बदलाव

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर 8.30 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं. वहीं शिक्षकों व नॉन टीचिंग स्टाफ को परीक्षा केंद्र पर आठ बजे के अंदर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता, भारती जैनानी : पश्चिम बंगाल में माध्यमिक की परीक्षाएं आगामी 2 फरवरी से शुरु होने जा रही हैं. माध्यमिक बोर्ड (Madhyamik Exam ) द्वारा जारी पहले के शिड्यूल में परीक्षा का समय सुबह 11.45 से लेकर 3 बजे तक का तय किया गया था. इसमें पहले के 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाता है. अब इस समय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बदलाव करते हुए सुबह 9.45 से एक बजे तक का कर दिया गया है. गुरुवार को नबान्न अधिकारियों व बोर्ड, काउंसिल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद बोर्ड ने यह घोषणा की है. परीक्षा तय शिड्यूल से दो घंटा पहले शुरु की जायेगी.

 माध्यमिक परीक्षार्थी केंद्र पर 8.30 बजे तक कर सकते हैं प्रवेश

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर 8.30 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं. वहीं शिक्षकों व नॉन टीचिंग स्टाफ को परीक्षा केंद्र पर आठ बजे के अंदर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा स्थल पर नियुक्त किये गये पुलिस कर्मचारियों को वैन्यु सुपरवाइजर और एडिशनल वैन्यु सुपरवाइजर के साथ परीक्षा केंद्र पर सुबह 6 बजे के अंदर पहुंचने के लिए कहा गया है. वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर से भी एक नयी सूचना जारी की गयी है. इसमें काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. चिरंजीव भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि अब नये शिड्यूल के अनुसार उच्च माध्यमिक की सभी विषयों की परीक्षा सुबह 9. 45 से शुरु होगी और एक बजे (तीन घंटा) समाप्त होगी.

Also Read: WB : कलकत्ता हाईकोर्ट ने राम मंदिर उद्घाटन के दिन ममता बनर्जी को सद्भावना रैली निकालने की सशर्त दी इजाजत
 उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी को  8.40 तक परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश

विद्यार्थियों को सुबह 8.40 तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना होगा. इन परीक्षाओं का पहले समय 12 बजे से तीन बजे तक रखा गया था. परीक्षार्थियों को 15 मिनट पहले परीक्षा पेपर दिया जाता है. अब नये शिड्यूल में परीक्षा सुबह 9.45 पर शुरु होगी और एक बजे समाप्त होगी. एच एस की परीक्षा 16 फरवरी से शुरु होगी और 29 फरवरी तक चलेंगी. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. एच एस की वोकेशनल सब्जेक्टस, विजुअल आर्ट, म्यूजिक एंड हेल्थ व फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा सुबह 9.45 से शुरु होगी और 11.45 पर (दो घंटा) समाप्त होगी.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, राशन वितरण योजना के तहत केंद्र पर बंगाल का 7000 करोड़ बकाया
प्रत्येक दिन एक ही विषय की होगी परीक्षा

प्रत्येक दिन एक ही परीक्षा होगी. इस विषय में बंगीय शिक्षण ओ-शिक्षा कर्मी समिति के महासचिव सपन मंडल का कहना है कि माध्यमिक परीक्षा दो फरवरी से शुरु होगी और इस समय तक उत्तर बंगाल व दक्षिण बंगाल में ठंड का मौसम रहता है. परीक्षा 12 बजे नहीं शुरु करके 9.45 पर शुरु किया जायेगा. इसका मतलब यह है कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, वैन्यु सुपरवाइजर, पुलिस व इनविजिलेटर को सुबह 6-7 बजे के अंदर ही निकलना होगा व वैन्यु पर पहुंचना होगा. बोर्ड का यह निर्णय सही नहीं है, क्योंकि इससे छात्रों को कोई लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि परीक्षा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को परेशानी होगी.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, राशन वितरण योजना के तहत केंद्र पर बंगाल का 7000 करोड़ बकाया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola