ePaper

Water Parks in Jamshedpur: जमशेदपुर आकर इन वाटर पार्क का लें सकते हैं मजा

Updated at : 29 Aug 2023 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Water Parks in Jamshedpur: जमशेदपुर आकर इन वाटर पार्क का लें सकते हैं मजा

Water Parks in Jamshedpur: स्टील सिटी जमशेदपुर केवल इंडस्ट्रिज के लिए जानी नहीं जाती, इस शहर में भी कई टूरिस्ट स्पॉर्ट हैं जो लोगों को लुभाते हैं. एक औद्योगिक शहर होते हुए भी इस जगह पर अभी भी हरियाली है. इस क्षेत्र में कई पार्क और झीलें पाई जाती हैं.

विज्ञापन

Water Parks in Jamshedpur: वाटर पार्क हमेशा एक बेहतरीन विकल्प होता है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ तरोताजा समय बिता सकते हैं. यहां जमशेदपुर में, दो वाटर पार्क हैं जो आपको एक संतोषजनक अनुभव देने में मदद करेंगे और जहाँ आप बहुत सारी मज़ेदार गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं.

बिरसा फन सिटी
undefined

बिरसा फन सिटी, झारखंड का पहला और सबसे बड़ा वाटर पार्क और रिसॉर्ट, कोलकाता में एक्वाटिक वाटर थीम पार्क की तर्ज पर बनाया गया है. बिरसा फन सिटी झारखंड का सबसे बड़ा वाटर पार्क है जो बड़े पैमाने पर फाइबर ग्लास से बना है. इस वॉटर पार्क को गोवा बेस्ड कंपनी ने डिजाइन किया है. बिरसा फन सिटी आधुनिक तकनीक का एक दुर्लभ संयोजन है.

जमशेदपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है ये वाटर पार्क
undefined

वाटरपार्क जमशेदपुर-घाटशिला मार्ग पर गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया स्थित करंजा गांव में स्थित है, जो जमशेदपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है. इस वाटरपार्क में 25 वाटर राइड्स (पानी की सवारी) है.

एम्यूजमेंट पार्क में मिलता है ये सब कुछ
undefined

इस एम्यूजमेंट पार्क (मनोरंजन पार्क) में रेन डांस, स्विमिंग पूल, बिग रेस्टोरेंट (बड़े रेस्तरां) और मीटिंग हॉल भी है. शहरवासियों को अब वाटरपार्क का आनंद लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

उपलब्ध हैं मनोरंजन के लिए सभी साधन
undefined

कुल मिलाकर शहरवासियों के मनोरंजन के लिए सभी साधन यहां उपलब्ध हैं, जहां शहरवासी परिवार के साथ छुट्टी का आनंद ले सकते हैं.

स्प्लैश जोन वाटर पार्क भी है आकर्षण का केंद्र
undefined

स्प्लैश जोन भी लोगों के बीच एक आकर्षण का केंद्र है. इसे 2019 में स्थापित किया गया था, जिसे निक्को वाटरपार्क के रूप में भी जाना जाता है. यह निक्को जुबली पार्क परिसर में स्थित है. वाटर राइड्स में रेनबो और वेव स्लाइड के साथ एक बड़ा पूल और एक बड़ा टिल्टिंग बकेट, एक रेन डांस फ्लोर, बच्चों के लिए एक छोटा पूल, और बहुत कुछ हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola