ePaper

महानंदा नदी के जलस्तर में आयी कमी, निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, गंगा समेत कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

Updated at : 17 Jul 2020 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी के जलस्तर में आयी कमी, निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, गंगा समेत कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

कटिहार : जिले के महानंदा और कोसी नदी को छोड़ कर अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुक्रवार को जारी रहा. महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. महानंदा के जलस्तर में वृद्धि से कदवा, बारसोई, बलरामपुर, आजमनगर, प्राणपुर और डंडखोरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. साथ ही सैकड़ों एकड़ में लगी धान एवं मखाना फसल को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों की मानें तो अभी हाल ही में किसानों ने धान की रोपनी की थी. लेकिन, बाढ़ का पानी ने धान के फसल को नुकसान पहुंचा दिया.

इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी सभी स्थानों पर घट रहा है. जबकि, गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की मानें तो कोसी नदी का जलस्तर स्थिर है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शुक्रवार की सुबह में जलस्तर 31.78 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे जलस्तर घटकर 31.76 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.36 मीटर था, जो छह घंटे बाद यहां का जलस्तर भी 31.35 मीटर पर हो गया.

कुर्सेल में शुक्रवार की सुबह जलस्तर 31.66 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर 31.62 मीटर हो गया. दुर्गापुर में इस नदी का जलस्तर सुबह में 28.85 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर 28.80 हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 27.02 मीटर था, जो शुक्रवार की दोपहर में घटकर 26.97 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 30.34 मीटर था, जो दोपहर में 30.32 मीटर हो गया. धबोल में इस नदी का जलस्तर शुक्रवार की सुबह 29.80 मीटर था. छह घंटे बाद यानी दोपहर में यहां का जलस्तर घट कर 29.75 मीटर हो गया.

गंगा, कारी कोसी व बरंडी में जारी है वृद्धि, कोसी शांत

गंगा, बरंडी और कारी कोसी नदी के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रहा. जबकि, कोसी नदी का जलस्तर स्थिर रहा है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में शुक्रवार की सुबह 26.58 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़ कर 26.60 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है. यहां का जलस्तर 29.50 मीटर दर्ज किया गया था. छह घंटे बाद शुक्रवार के दोपहर में जलस्तर बढ़ कर 29.53 मीटर हो गया है.

बरंडी नदी का जलस्तर एनएच-31 के डूमर में 30.52 मीटर दर्ज किया गया. जबकि, शुक्रवार की दोपहर में जलस्तर बढ़ कर 30.55 मीटर हो गया. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर 27.41 मीटर दर्ज किया गया था. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़ कर 27.46 मीटर हो गया है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर की सुबह 29.72 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर 29.72 मीटर ही रहा.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola