ePaper

IRCTC Tour: मार्च में बना लें शिमला-मनाली घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, जानें किराया

Updated at : 23 Feb 2024 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC Tour: मार्च में बना लें शिमला-मनाली घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, जानें किराया

IRCTC Tour Package: शिमला में इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है. अगर आप भी शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लाया है.

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: शिमला एक बेहद सुंदर और मनमोहक जगह है. सर्दियों के मौसम में यहां का दृश्य देखने लायक होता है. इस समय शिमला में जमकर बर्फबारी हो रही है. जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं. अगर आप भी शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लाया है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

IRCTC टूर पैकेज की पूरी डिटेल
undefined

दरअसल आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको 7 रात और 8 दिन शिमला, कुल्लू और मनाली में घुमाया जाएगा. यह टूर पैकेज 1 मार्च 2024 से कोच्ची शहर से शुरू होगा.

Also Read: ठंड, बर्फ और घूमने का आनंद लेना है तो यहां के लिए बना सकते हैं प्लान, जानें कौन सी जगह सबसे अच्छी जानें कितना देना होगा शुल्क
undefined

अगर आप शिमला ट्रिप पर अकेले जाते हैं तो आपको 66060 रुपए देना होगा. जबकि दो लोग एक साथ जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 52030 रुपए देने होंगे. वहीं तीन लोग एक साथ यात्रा पर जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 49680 रुपए किराया देना होगा.

Also Read: IRCTC मार्च में दे रहा सस्ते में टूर करने का मौका, इतने हजार में करें गोवा घूमने का प्लान, जानें पूरी डिटेल्स कैसे करें बुकिंग
undefined

शिमला टूर पैकेज की बुकिंग अगर आप करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं

Also Read: फरवरी के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहें, आप भी बना लें प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola