Jharkhand News: 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ आज से शुरू, ढोल-नगाड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Jharkhand News: गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकली गयी. 1151 महिला श्रद्धालुओं ने पीला वा गेरुवा वस्त्र धारण कर ढोल-नगाड़े के साथ जय श्री राम, जय श्री कृष्ण का जयकारा लगाते हुए केरेडारी गांव का भ्रमण कीं. केरेडारी डैम से महिला श्रद्धालु कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचीं.
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी के कृषि फार्म मैदान में 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ रविवार से कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया. गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकली गयी. 1151 महिला श्रद्धालुओं ने पीला वा गेरुवा वस्त्र धारण कर ढोल-नगाड़े के साथ जय श्री राम, जय श्री कृष्ण का जयकारा लगाते हुए केरेडारी गांव का भ्रमण कीं. केरेडारी डैम से महिला श्रद्धालु कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचीं. यज्ञ मंडप में शांति कुंज प्रतिनिधि नरेंद्र विद्यार्थी ने विधिवत पूजन कर कलश स्थापित कराया.
6 अप्रैल तक चलेगा महायज्ञ
शांति कुंज प्रतिनिधि नरेंद्र विद्यार्थी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ से मन को शांति मिलती है. आपस में सद्भावना आती है. यज्ञ पूजन में भक्ति गीतों वा गायत्री मंत्रोच्चार से केरेडारी का वातावरण भक्तिमय हो गया है. 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ 6 अप्रैल तक चलेगा. 4 अप्रैल को देवपूजन, यज्ञ व विभिन्न संस्कार, 5 अप्रैल को देवपूजन यज्ञ संस्कार, 6 अप्रैल को यज्ञ विसर्जन एवं देवताओं की विदाई की जायेगी.
कलश यात्रा में शामिल बड़कागांव विधायक
कलश यात्रा में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सिमरिया विधायक किसुन दास, आजसू पार्टी के बड़कागांव प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जिप सदस्य केरेडारी अनीता सिंह, प्रीतम सिंह, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, पूर्व प्रमुख संजू देवी, मुखिया राजकिशोर यादव, पार्वती देवी, तापेश्वर साव, गीता देवी, जितनी देवी, राकेश रंजन दुबे, शांति कुंज हरिद्वार से बृजकिशोर सिन्हा, नवल सिंह, राजाराम सिंह, महायज्ञ समिति के प्रखंड समन्यवयक रविंद्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अमेरिका महतो, सचिव सीताराम प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सरयू महतो,राजू साव, बिरेंद्र यादव, त्रिभुवन यादव, जगदेव महतो, बालेश्वर चौधरी, सुरेश साव, पंकज साहा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, मोहन महतो, पंकज सिंह, कुमार, बद्रीनारायण सिंह, बैजनाथ तिवारी, उमेश प्रसाद, अर्जुन राम, उपेंद्र रजक, मनोहर साव, प्रीतम साव समेत कई श्रद्धालु शामिल थे.
Also Read: Sarhul 2022: झारखंड में सरहुल व रामनवमी का उल्लास, शोभायात्रा और अखाड़ा जुलूस को लेकर क्या है तैयारी
रिपोर्ट: अरुण कुमार यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




