12th Fail: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने बनाया ये रिकॉर्ड, विधु विनोद चोपड़ा बोले- मैं अब भी वह कश्मीर का...
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Feb 2024 12:10 PM
12th Fail: फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली. विक्रांत मैसी-स्टारर यह फिल्म काफी पसंद की गई. अब मूवी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. इसे लेकर विधु विनोद चोपड़ा ने अपने दिल की बात कही है.

फिल्म ‘12वीं फेल‘ दुनिया भर में अपनी चमक फैला रही है और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमाघरों में चल रही है.

’12वीं फेल’ IMDb में 10 में से 9.2 की रेटिंग वाली फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए है. हाल ही में मूवी ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए है. इस बात की जश्न फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने मनाया था.

यह फिल्म 250 अच्छी फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर की ओर जाती हुई नजर आ रही है. यह लिस्ट में 50 वें नंबर पर मजबूती से बनी हुई है. इसे लेकर विधु विनोद चोपड़ा ने पोस्ट शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/C3DE-WeRWD3/?utm_source=ig_web_copy_link
विधु विनोद चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन ने लिखा, “विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी पूरी जिंदगी हर किसी से कहा है कि उन्होंने पैराडिसो जैसे सिनेमा को किस तरह से पूजा है.

आगे इस पोस्ट में लिखा है, अब ’12वीं फेल’ ने सभी समय की सबसे अच्छी 250 फिल्मों की लिस्ट में #50 स्थान अपने नाम किया है, और वह भी उनके द्वारा पसंद की जाने वाली फिल्म से एक स्थान नीचे.

विधु विनोद चोपड़ा लिखते हैं, “मैं अब भी वह कश्मीर का वह छोटा सा लड़का हूं. सिनेमा पैराडिसो के साथ मेरी फिल्म को देखना… मैं क्या कहूं? अब मैं शांति से मर सकता हूं.”

कुछ हफ्ते पहले ही फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में 12वीं फेल में अपनी जबरदस्त भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता. 12वीं फेल ने बेस्ट फिल्म (लोकप्रिय) का पुरस्कार भी जीता था.

किसी वजह से अगर आपने अभी तक ’12वीं फेल नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसे आप घर बैठे एजॉय कर सकते हैं.

’12वीं फेल’ की सराहना कई बड़े स्टार्स ने की, जिसमें रोहित शेट्टी, कमल हासन, ऋषभ शेट्टी, फरहान अख्तर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अभिनेता कंगना रनौत और संजय दत्त का नाम शामिल है.

विक्रांत मैसी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो पिता बन गए है. उनकी पत्नी शीतल ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
Also Read: 12th Fail की सफलता के बाद विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, हाथ लगी इस सुपरहिट डायरेक्टर की बड़ी वेब सीरीज, जानें Also Read: करीना कपूर हुई इस 36 साल के एक्टर की फिल्म की दीवानी, तारीफ में कह डाली ये बातप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










