कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द कर सकते हैं शादी! सलमान खान के डिजायनर ने किया ऐसा कमेंट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2021 4:30 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 16 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है. एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाईफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. पिछले कुछ समय से कैटरीना और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अफेयर की चर्चे जोरों पर हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 16 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है. एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाईफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. पिछले कुछ समय से कैटरीना और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अफेयर की चर्चे जोरों पर हैं. दोनों कई बार इनहाउस पार्टी करते हुए स्पॉट किये गये हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा है. लेकिन अब दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है.
दरअसल, कैटरीना कैफ के बर्थडे पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर ऐश्ले रिबेलो ने एक ऐसा पोस्ट किया है , जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू का दिया है कि कैटरीना और विक्की कौशल जल्द शादी कर सकते हैं. फिल्म ‘भारत’ के सेट से कैटरीना की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रेबेलो ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे @Katrinakaif, यह जल्द ही हकीकत हो.”
https://www.instagram.com/p/CRY30F1B0ll/?
तसवीर में एक्ट्रेस व्हाइट शादी का गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं. इस छवि ने अब कैटरीना के अपने कथित प्रेमी और एक्टर विक्की कौशल के साथ संभावित शादी के बारे में अटकलों को हवा दे दी है. कहने की जरूरत नहीं है कि रेबेलो की पोस्ट ने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है.
उरी स्टार और कैटरीना कैफ के बारे में कहा जाता है कि वे काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है. शुक्रवार को भी विक्की कौशल को देर शाम कैटरीना के घर से निकलते देखा गया था.
बता दें कि, पिछले दिनों Zoomtv को दिये एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने दोनों के रिश्ते के बारे में खुलासा किया था. जब हर्ष से पूछा गया था कि इंडस्ट्री की ऐसी कौन सी अफवाह है, जो उन्हें लगता है सही है या फिर पीआर मूव. इसपर हर्ष ने जवाब दिया, विक्की और कटरीना साथ हैं और यह सच है. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गड़बड़ कर दी है. उन्होंने तुरंत कहा, क्या इसके लिए मैं किसी मुसीबत में पड़ने वाला हूं?
दरअसल दोनों की रिश्ते की खबरों ने तब जोर पकड़ा था जब कैटरीना, करण जौहर के शो में पहुंची थीं. अभिनेत्री से पूछा गया था कि उनके साथ कौन सा एक्टर अच्छा दिखेगा. इसके जवाब में कैटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था. इसके बाद जब विक्की शो पर आये थे तो उन्हें कैटरीना का ये क्लिप दिखाया गया था, जिसके बाद वो फूले नही समाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










