बंगाल की लड़कियों को बंधक बनाकर वाराणसी में कराया जा रहा था देह-व्यापार, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

एसीपी रत्नेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और मडुवाडीह पुलिस टीम को साथ ले कर रेड लाइट एरिया में छापा मारा और तीनों लड़कियों को मुक्त कराया.
वाराणसी पुलिस ने आज तड़के छापेमारी कर पॉश इलाके में चल रहे जिस्म के धंधे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वाराणसी के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर में प्रयागराज की संस्था की सूचना पर छापा मार के देह व्यपार में फंसी 3 लड़कियों को मुक्त कराया. पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है.
वाराणसी पहुंचे प्रयागराज संस्था फ्रीडम फर्म पश्चिम बंगाल के यूनिट को सूचना मिली थी कि बंगाल की तीन लड़कियों को शिवदासपुर में जबरन बंधक बना के देह व्यपार कराया जा रहा है. संस्था के लोग वाराणसी के शिवदासपुर पहुंच कर मौके पर ग्राहक बन कर गए और वहां पर लड़कियों को देखने के बाद संस्था के लोगो ने के एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह से फोन पर सम्पर्क साधा और पूरा मामला बताकर लड़कियों को छुड़ाने के लिए कहा.
एसीपी रत्नेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और मडुवाडीह पुलिस टीम को साथ ले कर रेड लाइट एरिया में छापा मारा और तीनों लड़कियों को मुक्त कराया. पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया. छापेमारी के दौरान मकान मालिक और एक युवक मौके से भाग निकलें, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.
Also Read: Varanasi News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर हो गया तैयार, लोकार्पण से पहले सीएम योगी ने संभाली कमान
इनपुट : विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




