काशी में अनोखी पहल, प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए खास स्कूल, मैसेज- पढ़ेंगे तो पूरे होंगे सारे सपने

Updated at : 30 Dec 2021 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
काशी में अनोखी पहल, प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए खास स्कूल, मैसेज- पढ़ेंगे तो पूरे होंगे सारे सपने

चौबेपुर राजवारी स्थित एक ईंट भट्ठे पर प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने एक शिक्षण केंद्र का संचालन शुरू किया है.

विज्ञापन

Varanasi News: आशा ट्रस्ट ने प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए ईंट-भट्ठे पर शिक्षा केंद्र प्रारंभ किया है. चौबेपुर राजवारी स्थित एक ईंट भट्ठे पर प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने एक शिक्षण केंद्र का संचालन शुरू किया है. बिहार, झारखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा देने का शुभारंभ किया गया है.

undefined

आशा ट्रस्ट संस्था ऐसे बच्चों के उज्जवल भविष्य का ध्यान रखते हुए अस्थायी अनौपचारिक शिक्षा केंद्र का संचालन कर रही है, जिसमें ईंट भट्ठा संचालक का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. ऐसे बच्चों के माता-पिता अधिकांश समय ईंट-भट्ठों पर मजदूरी करने की वजह से अपने बच्चों को स्कूली शिक्षा से वंचित रखते हैं.

undefined

ऐसे में बच्चे शिक्षा से मरहूम रहते हैं. संस्था बच्चों के गर्म कपड़े और किताब-कॉपी की व्यवस्था करते हुए उनके शिक्षा का प्रबंध कर रही है. इसके अलावा गीत-संगीत, खेलकूद के माध्यम से रूचिकर ढंग से शिक्षण का कार्य संस्था के रमेश प्रसाद देख रहे हैं, उन्हें जिन्हें दीन दयाल सिंह, सूरज पांडेय का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है.

undefined

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने बताया कि हमारा यह प्रयोग सफल रहा तो आगामी सत्र में आस पास के कुछ अन्य ईंट भट्ठों पर शिक्षा केंद्र संचालित किए जाने पर विचार किया जाएगा.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में खड़ाऊ करेंगी खटपट; पढ़ें क्यों लिया गया ये फैसला?
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola