ePaper

मैनपुरी जेल के पास हुई मुठभेड़, 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, लूट का बना रहा था प्लान

Updated at : 08 Apr 2022 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
मैनपुरी जेल के पास हुई मुठभेड़, 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, लूट का बना रहा था प्लान

Uttar Pradesh News: बदमाशों द्वारा पुलिस के ऊपर की जा रही फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: मैनपुरी जिले के जिला कारागार के पास गुरुवार रात को लूट की योजना बना रहे इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाश की तलाश कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे हैं. अगर जल्दी की जा सके तो उन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता है. सूचना के आधार पर S.W.A.T टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी. बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस चेकिंग करने लगी इस दौरान दो बदमाश बाइक से जेल चौराहे की तरफ आने लगे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह दीवानी की तरफ भागने लगे.

जब S.W.A.T टीम ने उनका पीछा किया तो जिला कारागार के पास स्थित नदी के पुल पर बदमाशों की बाइक फिसल गई. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. बदमाशों द्वारा पुलिस के ऊपर की जा रही फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दिया. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. वहीं उसके साथ मौजूद एक और बदमाश मौका पाकर फरार हो गया.

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया है कि जो बदमाश घायल हुआ है उसका नाम अरविंद कुमार निवासी दिबियापुर औरैया है. बदमाश के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस बरामद हुए हैं. यह बदमाश ₹25000 का इनामी है व जनपद औरैया से हिस्ट्रीशीटर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola