ePaper

ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर शाहरुख खान ने कही ऐसी बात, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी

Updated at : 05 Jan 2023 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर शाहरुख खान ने कही ऐसी बात, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्म मी एनीथिंग सेशन रखा. इस दौरान किंग खान ने यूजर्स के सवालों का दिल खोलकर जवाब दिया. इसमें एक यूजर ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सवाल पूछा.

विज्ञापन

30 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था. बुधवार को ऋषभ को इलाज के लिए देहरादून के एक अस्पताल से मुंबई लाया गया. इस दौरान शाहरुख खान (ShahRukh Khan) ने ट्विटर पर आस्म मी एनीथिंग सेशन रखा. इसमें उनके चाहने वालों ने काफी अलग-अलग सवाल पूछा. एक सवाल एक यूजर ने ऋषभ को लेकर पूछा, जिसका जवाब बादशाह ने ऐसा दिया, जिसकी तारीफ फैंस कर रहे है.

ऋषभ पंत के लिए शाहरुख बोले- वह जल्द ही ठीक…

क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने को लेकर फैंस दुआ कर रहे है. #AskSRK में शाहरुख खान से यूजर ने पूछा, कृपया ऋषभ पंत को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भेजें. इसपर किंग खान ने जवाब दिया, इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. वह एक फाइटर और बहुत सख्त लड़का है.


यूजर के सवाल

#AskSRK में शाहरुख खान से एक यूजर ने बोला- एक महीने में कितना कमा लेते है? इसपर किंग खान ने जो जबाब दिया, वो जानकर आप खुश हो जाएंगे. एक्टर ने कहा, प्यार बेशुमार कमाता हूं…हर दिन. एक अन्य ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा, ‘खान साहब आपकी फैमिली कश्मीर से है ना, फिर खान क्यों लगाते हैं आप नाम के साथ?’ इसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘पूरी दुनिया मेरी फैमिली है. फैमिली के नाम से नाम होता है. काम से नाम होता है. छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज.’

उर्वशी रौतेला ने कही थी ये बात

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने तुरन्त एक पोस्ट किया था, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी थी. उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा था, ‘प्रेयिंग.’ साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट भी बनाया था. इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी क्रिकेटर की जल्द ठीक होने की कामना की थ. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है. हालांकि उनका बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका है.

Also Read: ShahRukh Khan: यूजर ने पूछा- एक महीने में कितना कमा लेते हैं शाहरुख खान? ‘बादशाह’ ने बताई अपनी असली कमाई
पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने उठाया था ये सवाल

पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में सज्जाद कहते है, मैं यूटयूब पर एक कुछ नयी फिल्मों के म्यूजिक सुन रहा था, तो मुझे अपना 25-26 साल पुराना एक गाना याद आ गया. उसके बाद वो अपना गाना ‘अब के हम बिछड़े’ पूरा गाकर सुनाते है. इसका म्यूजिक पूरा ‘बेशर्म रंग’ से मिलता-जुलता है. सिंगर ने फिल्म और गाने का नाम लिए बिना मेकर्स पर इसके कॉपी होने की बात कह दी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola