ePaper

Jharkhand News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्कलीय ब्राह्मण समाज के 11 ब्रह्मकुमारों का हुआ उपनयन संस्कार

Updated at : 20 Mar 2022 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्कलीय ब्राह्मण समाज के 11 ब्रह्मकुमारों का हुआ उपनयन संस्कार

Jharkhand News: अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि व्रतोपनयन संस्कार का उद्देश्य वैदिक ज्ञान के शुभारंभ के साथ ब्रह्म कुमारों को सुसंस्कृत कर समाज को एक सूत्र में बांधना है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में उत्कलीय ब्राह्मण समाज के द्वारा ब्रह्म कुमारों का व्रतोपनयन संस्कार समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विभिन्न जगहों से आए हुए 11 ब्रह्म कुमारों का ब्रतोपनयन संस्कार किया गया. व्रतोपनयन संस्कार में पुरोहित नीलकंठ सारंगी, घासी सतपथी, रंजन कुमार पति, पुलक सतपथी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार कराया.

सराहनीय पहल है उपनयन संस्कार

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी प्रभात कुमार पाणी उपस्थित थे. व्रतोपनयन संस्कार का उद्देश्य वैदिक ज्ञान के शुभारंभ के साथ ब्रह्म कुमारों को सुसंस्कृत कर समाज को एक सूत्र में बांधना है. मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी ने कहा कि समाज द्वारा किया जा रहा सामूहिक उपनयन संस्कार काफी अच्छी पहल है. इससे समाज में एकजुटता आती है. उपनयन संस्कार से ब्रह्म कुमारों को वैदिक ज्ञान भी प्राप्त होता है.

Also Read: कसम परेड: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षु जवानों ने ली शपथ, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

समाज का अभिन्न हिस्सा है ये संस्कार

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रभात कुमार पानी ने कहा कि उपनयन संस्कार हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है. बच्चे जहां किशोर होते हैं, उनका उपनयन किया जाता है. समाज की ओर से यह पहल काफी अच्छी है. उत्कलीय ब्राह्मण समाज सरायकेला के अध्यक्ष पार्थ सारथी आचार्य ने कहा कि समाज की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम योग शिक्षा, स्वच्छता अभियान, प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक व्रतोपनयन, भागवत गीता सप्ताह, गीता पाठ, रामायण पाठ, भजन- कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. मौके पर समाज के सचिव गणेश सतपथी, कोषाध्यक्ष चिरंजीवी महापात्रा ने भी समाज द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी. उपनयन कार्यक्रम को सफल बनाने में रमानाथ आचार्य, बादल दुबे, बिशकेशन सतपथी, सुधीर चंद्र दास, केपी दुबे सहित कई अन्य उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News: दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, दुकानों में लगायी आग, धारा 144 लागू, शांति समिति की बैठक आज

इन ब्रह्म कुमारों का हुआ उपनयन

सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार में ब्रह्मकुमार अमित कुमार पति, उत्कर्ष आचार्य, गौरव सतपथी, अजय कुमार मिश्र, अभिषेक आचार्य, श्रीसथ नंद, प्रीतम महापात्र, सोमनाथ त्रिपाठी, कृष्णा मिश्र, अनिकेत सतपथी और अजय मिश्र का उपनयन हुआ.

रिपोर्ट: प्रताप मिश्रा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola