पिता और गांव वालों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, लेकिन कुछ दिन बाद घर वापस लौट आई युवती, हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2021 5:28 PM
Auraiya Latest News: प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बरामद युवती का अभी कोर्ट में बयान कराया जाना है.
यूपी के औरैया जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. एक युवती का गांव वालों ने अंतिम संस्कार कर घर लौट आया, लेकिन कुछ देर में ही युवती वापस आ गई. युवती को देखकर लोगों के होश उड़ गए
पूरा मामला औरैया कोतवाली के क्योंटरा गांव का है, जहां पर एक युवती लगभग डेढ़ माह पूर्व लापता हुई थी. लापता होने के बाद युवती के पिता ने सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. इस प्रकरण में मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, लेकिन युवती की जानकारी नहीं मिल पाई.
इसी बीच गायब युवती के गांव के पास यमुना नदी के किनारे एक लड़की का अज्ञात शव मिलता है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को जब लाश की शिनाख्त करवाई तो परिजनों ने अपनी अपहृत पुत्री के रूप में की.
पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के शुपुर्द कर दिया. इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया.
पुलिस ने शिनाख्त के बाद खोजबीन जारी रखी और ढूढ़ निकाला गायब युवती को. पुलिस ने गायब युवती को हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद कर लिया है. बरामद युवती ने बताया कि वह घर से अपनी मर्जी से गांव के पास रहने वाले युवक के साथ निकली थी और उन दोनों ने मिलकर शादी कर ली है.
Also Read: UP News: झांसी में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉली पलटने से चार बच्चों सहित 11 की मौत
प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बरामद युवती का अभी कोर्ट में बयान कराया जाना है. अब सवाल यह है कि आखिर जिसका अंतिम संस्कार हुआ है वह कौन थी? फिलहाल, अंतिम संस्कार होने के बाद अज्ञात शव की गलत पहचान होने के कारण पुलिस के लिये एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










