यूपी नगर निगम चुनावः आगरा में भाजपा ने हिस्ट्रीशीटर रवि दिवाकर को बनाया प्रत्याशी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2023 2:18 PM
आगराः शाहगंज क्षेत्र के गड्ढा हमीद नगर वार्ड 40 के रहने वाले रवि दिवाकर के खिलाफ थाने में पुलिस रिकॉर्ड में करीब 5 मुकदमा दर्ज हैं. वर्ष 2009 में चर्चित शैल कुंद्रा हत्याकांड में भी रवि दिवाकर को नामजद किया गया था. लेकिन गवाहों के मुकरने की वजह से रवि बरी हो गया.
आगराः नगर निगम के चुनाव में भाजपा द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर को टिकट देने का आरोप लगा है. जिस व्यक्ति को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है, उसकी हिस्ट्री शीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ऐसे में अपराधियों की कमर तोड़ने का दावा करने वाली बीजेपी पर अब अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप लग रहा है. जिस व्यक्ति को भाजपा ने पार्षद की टिकट दी है. वह शाहगंज के गड्ढा हमीद नगर वार्ड 40 से प्रत्याशी है.
मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के गड्ढा हमीद नगर वार्ड 40 के रहने वाले रवि दिवाकर के खिलाफ शाहगंज थाने में पुलिस रिकॉर्ड में करीब 5 मुकदमा दर्ज हैं. वर्ष 2009 में चर्चित शैल कुंद्रा हत्याकांड में भी रवि दिवाकर को नामजद किया गया था. लेकिन गवाहों के मुकरने की वजह से रवि बरी हो गया.
भाजपा द्वारा जारी की गई पार्षद की सूची में रवि दिवाकर का नाम होने से सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और व्हाट्सएप पर रवि दिवाकर की फोटो के साथ थाने के बोर्ड पर लगी हुई. हिस्ट्रीशीट में रवि दिवाकर का नाम लिखा हुआ है. उसे भी शेयर कर दिया है.
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रवि दिवाकर के फोटो और हिस्ट्रीशीट पर जब रवि से बात की गई तो उसका कहना था कि मेरी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है यह बात सच है. लेकिन मुझे शैल कुंद्रा मामले में गलत फंसाया गया था और इसी वजह से मैं बरी हुआ था.
Also Read: UP Nikay Chunav: आगरा में नामांकन के अंतिम दिन दिग्गजों ने भरा पर्चा, सभी ने की जीत के दावे
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन से जब रवि दिवाकर के बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि प्रत्याशी को टिकट घोषित करने के बाद हिस्ट्री सीट की जानकारी सामने आई है. ऐसे में इस मामले में एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है. जो अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










