मैनपुरी: युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद गोली मारकर की खुदकुशी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

यूपी के मैनपुरी जनपद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां किशनी क्षेत्र के गांव में एक शख्स ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली. परिवार में शादी की खुशियों के दौरान इस वारदात से हर कोई सकते में हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में एक शख्स ने घर के पांच सदस्यों की हत्या कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
मामला मैनपुरी में थाना किशनी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर का है. यहां रहने वाले सुभाष का पुत्र 28 वर्षीय शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था. कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था. शिववीर के छोटे भाई सोनू की शुक्रवार को बारात इटावा से लौटी थी. रात में सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी मकान की छत पर सो रहे थे. छोटा भाई भुल्लन, भाई का दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद, बहनोई सौरभ निवासी गांव हवेलिया थाना किशनी और अन्य स्वजन नीचे सोए हुए थे.
थाना किशनी क्षेत्र में युवक द्वारा अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या (दोस्त सहित) तथा 2 लोगों को घायल कर आत्महत्या करने की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए #adgzoneagra @Rajeevkrishna69 द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर @mainpuripolice को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। pic.twitter.com/EhKQJwZ3tZ
— ADG ZONE AGRA (@adgzoneagra) June 24, 2023
देर रात करीब तक घर में संगीत का कार्यक्रम चलता रहा. बाद में सभी लोग सो गए. रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू (21) और उसकी पत्नी सोनी (20) की गड़ासा से प्रहार कर हत्या कर दी. फिर भाई भुल्लन (25), भाई के दोस्त दीपक (20), बहनोई सौरभ (23) को भी मौत के घाट उतार दिया. उसने अपनी पत्नी डौली (24) और मामी सुषमा (35) को गड़ासा मारकर घायल कर दिया. पत्नी की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
Also Read: UP Weather Live: पूर्वांचल में आज जमकर बरसेंगे बादल, पूरे प्रदेश में तेजी से सक्रिय हो रहा मानसून
परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी भाग कर घर के पीछे गया. इसके बाद उसने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. परिवार में इतनी बड़ी वारदात के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. घर में परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है. घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है. कहा जा रहा है कि मजाक में किसी बात से नाराज होने के कारण हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं. शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजने के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




