UP Election 2022: अलीगढ़ से इन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर, 10 फरवरी को मतदान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Feb 2022 10:14 PM

विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अलीगढ़ की कोल, शहर, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा से 60 प्रत्याशी मैदान में हैं. 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के अंतर्गत अलीगढ़ की कोल, शहर, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा से 60 प्रत्याशी मैदान में हैं. 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान के बाद इनमें 7 प्रत्याशी ऐसे होंगे, जिनके सिर पर विधायक का ताज सजेगा.

7 विधानसभाओं से 60 प्रत्याशी मैदान में

अलीगढ़ जनपद की 7 विधानसभाओं से 60 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनमें से भाजपा, सपा-रालोद, बसपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

  • कोल- आप से मनोज शर्मा, बसपा से मोहम्मद बिलाल, भाजपा से अनिल पाराशर, कांग्रेस से विवेक बंसल और सपा से शाज इश्हाक

  • शहर- आप से मोनिका थापर, बसपा से रजिया खान, भाजपा से मुक्ता राजा, कांग्रेस से सलमान इम्तियाज, सपा से जफर आलम

  • अतरौली- आप से खेम सिंह, बसपा के प्रो. ओमवीर सिंह, भाजपा से संदीप सिंह, कांग्रेस के धर्मेंद्र लोधी सपा से वीरेश यादव

  • खैर – बसपा से चारु केन, आप से मोहनीश प्रताप सिंह, भाजपा से अनूप प्रधान, कांग्रेस से मोनिका सूर्यवंशी और रालोद से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी

  • इगलास – भाजपा से राजकुमार सहयोगी, सपा से वीरपाल सिंह दिवाकर, बसपा से सुशील कुमार जाटव, कांग्रेस से पूनम देवी, आप से हरि ओम

  • बरौली- आप की सुनीता शर्मा, बसपा के नरेंद्र शर्मा, भाजपा से ठाकुर जयवीर सिंह, कांग्रेस से गौरांग देव चौहान, रालोद से प्रमोद गौड़

  • छर्रा – आप के सुशील कुमार, बसपा से तिलक राज यादव, भाजपा से रविंद्र पाल सिंह, कांग्रेस से अखिलेश शर्मा, सपा से लक्ष्मी धनगर

Also Read: शराबबंदी, ग्रामीण आवास योजना के तर्ज पर बिहार सरकार ने किया सर्वांगीण विकास, अब यूपी की बारी- श्रवण कुमार
27.65 लाख वोटर चुनेंगे 7 विधायक

अलीगढ़ जनपद की 7 विधानसभा में 27.65 लाख मतदाता 10 फरवरी को 60 प्रत्याशियों में से 7 प्रत्याशियों को विधायक सुनने के लिए वोट करेंगे. 1830 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में से 1592 वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कर चुके हैं.

Also Read: कनौज में इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी भरेंगे हुंकार, 14 को कानपुर देहात आने की संभावना

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola