ePaper

Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले सीएम योगी, कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास

Updated at : 02 Nov 2022 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले सीएम योगी, कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास

Himachal Election 2022: हिमाचल के चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है. हमीरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की सियायी गतिविधियां तेज हो गई है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही हिमाचल के चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है.

हिमाचल में फिर से बननी चाहिए डबल इंजन की सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है. हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बुम्वलू में चुनावी जनसभा में पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए, विकास की गति को तेज करने के लिए, नौजवानों के लिए, रोजगार के लिए, माताओं और बहनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए. उन्होंने कहा कि कि हिमाचल प्रदेश के नागरिकों में पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है. लेकिन, पानी जैसी संवेदना भी है. इस कारण हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की बीजेपी सरकार आवश्यक है.

Also Read: Himachal Election 2022: कांग्रेस पर गरजे जेपी नड्डा, बोले- आजादी के 75 साल हो गए, कौन करता था हमारी परवाह
सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं है. विरासत और सैनिकों का सम्मान भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास है. कांग्रेस ने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई नई परतें बनाईं, जिनका खामियाजा देश ने भुगता, कीमत नौजवानों ने चुकाई. इसका नतीजा यह हुआ कि विकास अवरुद्ध हुआ. सीएम योगी ने कहा कि प्रकृति के आंचल में बसे हिमाचल के जनपद हमीरपुर की देवतुल्य जनता का यह आह्लाद राष्ट्रवाद की प्रचंड विजय का उद्घोष है. उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विकासोन्मुखी जनता ने ठाना है, यहां हर बूथ पर कमल खिलाना है.

Also Read: Himachal Assembly Elections: हिमाचल में बोले अमित शाह, परिवारवाद से ग्रसित है कांग्रेस

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola