UP Chunav 2022: चित्रकूट में आज प्रियंका गांधी, राम घाट पर महिलाओं से करेंगी जन संवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2021 12:44 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार, 17 नवंबर को चित्रकूट दौरे पर हैं.
UP Chunav 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार यानी आज चित्रकूट दौरे पर हैं. चित्रकूट पहुंचने के बाद सबसे पहले वह कामतानाथ और कामदगिरि पर्वत के दर्शन करेंगी. दर्शन और पूजन के बाद प्रियंका नाव के जरिए रामघाट पहुंचेंगी, जहां वह महिलाओं से संवाद करेंगी.
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी चित्रकूट में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. इसके साथ ही जानकारों का मानना है कि प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की जमीनी हकीकत का भी जायजा लेंगी. प्रियंका गांधी के चित्रकूट रवाना होने से पहले कांग्रेसियों ने एयरपोर्ट पर उनके स्वागत को लेकर जमकर तैयारी की हैं. माना जा रहा है कि बमरौली एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ चित्रकूट के लिए रवाना होंगी.
यहां प्रियंका अपने नारे ‘मै लड़की हूं, लड़ सकती हूं के तहत महिलाओं से जन संवाद करेंगी. राम घाट पर कांग्रेस ने प्रियंका के स्वागत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रियंका गांधी का रामघाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित हैं. प्रियंका राम घाट पर “लड़की हूं लड़ सकती हूं” नारे के तहत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी.
गौरतलब है कि, प्रियंका गांधी ने बीते दिनों दिए अपने बयान में कहा था कि, वह महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 50 फ़ीसदी का आरक्षण देंगी. प्रियंका गांधी के इस फैसले को महिलाओं द्वारा खूब सराहा जा रहा है. बता दें कि, मानिकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी रंजना बाराती लाल पांडे कर रही हैं.
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू भी मंगलवार को चित्रकूट पहुंच गये हैं. प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से पहले उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया. प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े चेहरों के पहुंचे की भी उम्मीद जताई जा रही है.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










