UP Election 2022: फिरोजाबाद में कल महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी, तैयारी में जुटे कांग्रेसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2021 4:58 PM
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज नगर में आएंगी. यहां पर वह गिरधारी इंटर कॉलेज में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगी.
UP Election 2022: फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 29 दिसंबर को महिलाओं के शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने महिलाओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर प्रियंका गांधी को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं. वहीं कई कांग्रेस नेता कार्यक्रम की तैयारियों में पुरजोर तरीके से लगे हुए हैं.
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आधिकारिक घोषणा होने में कुछ दिन बाकी बचे हैं. लेकिन अभी से ही सभी राजनीतिक दल जनता के बीच जाकर अपना वर्चस्व बनाने में जुटे हुए हैं और लोगों से नए-नए वादे कर रहे हैं. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा निकाल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी भी परिवर्तन रथ लेकर जनता के बीच अपना जनाधार बनाने में जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी लोगों के बीच जाकर पार्टी के लिए वोट जुटाने में लगी हुई हैं.
Also Read: ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में अलका लांबा बोलीं- बीजेपी बलात्कारियों को बचाने वाली पार्टी है
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज नगर में आएंगी. यहां पर वह गिरधारी इंटर कॉलेज में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगी. राष्ट्रीय महासचिव के इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं पहुंचे, इसके लिए कांग्रेस नेता पूरी तैयारी के साथ क्षेत्र में जुट गए हैं.
फिरोजाबाद के कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षिकाओं, छात्राओं, महिला वकीलों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, आंगनबाड़ी और आशा महिलाओं से अपील की गई है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और उसे सफल बनाएं.
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह, आगरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










