UP Chunav 2022: देवरिया सदर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 6:00 PM

विज्ञापन

UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. देवरिया जिले में आने वाले देवरिया सदर विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. देवरिया जिले में शाम पांच बजे तक 51.50 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. देवरिया जिले में आने वाले देवरिया सदर विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. देवरिया जिले में शाम पांच बजे तक 51.50 प्रतिशत मतदान हुआ. मौजूदा समय में देवरिया जिले की सात विधानसभा सीटों में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी, तो एक पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है.

देवरिया सदर विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के जन्मेजय सिंह विधायक बने. उन्होंने सपा के जयप्रकाश को 46 हजार 236 मतों से हराया था. हालांकि 2020 में जनमेजय सिंह के निधन पर यहां उपचुनाव हुआ, जिसमें बीजेपी के ही सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी विधायक चुने गए. इससे पहले, 2012 में बीजेपी के जन्मेजय सिंह, 2007 में सपा के दीनानाथ कुशवाहा, 2002 में निर्दलीय दीनानाथ कुशवाहा विधायक बने.

देवरिया सदर विधानसभा सीट से पिछली बार 56.53 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने शलभ मणि त्रिपाठी, सपा ने अजय प्रताप सिंह, बसपा ने रामशरण सिंह और कांग्रेस ने पुरुषोत्तम नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है. यहां तीन लाख 24 हजार 208 मतदाता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola