ePaper

UP Chunav 2022: भदोही विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 07 Mar 2022 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: भदोही विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. भदोही जिले में आने वाले भदोही विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. भदोही जिले में शाम पांच बजे तक 54.31 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. भदोही जिले में आने वाले भदोही विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. भदोही जिले में शाम पांच बजे तक 54.31 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश की भदोही विधानसभा सीट (392) अपने मखमली कालीनों के लिए मशहूर है. भदोही जिले का नया नाम संत रविदास नगर है. वाराणसी और प्रयागराज के बीच में बसे इस शहर की पहचान में कालीन की वजह से भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है.

भदोही-मिर्जापुर के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र बनाने वाले इस जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर, औराई और भदोही हैं. इस विधानसभा को सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपना-अपना गढ़ मानते हैं और सभी दलों को यहां अपना विधायक बनाने का मौका जनता ने दिया है.इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सपा ने जाहिद बेग, बसपा ने हरीशंकर चौहान और कांग्रेस ने वसीम अंसारी को प्रत्याशी बनाया है.

भदोही विधानसभा 1994 से पहले वाराणसी जिले के अंतर्गत आती थी. 1994 में भदोही जिले का गठन हुआ. भदोही जिले का मुख्‍य व्‍यवसाय कालीन है. छोटे से बड़े व्यवसायी कालीन के काम से जुड़े हैं. यहां से बुनकरों और कुशल कारीगरों के बदौलत हजारों करोड़ की कालीन विदेशो में निर्यात की जाती हैं.

भदोही विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी विधायक हैं. 2017 के चुनाव में सपा के जाहिद बेग को 1105 वोटों के अंतर से हराकर उन्होंने बाजी मारी थी. वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव से यह सीट सामान्य थी. इस चुनाव में भदोही विधानसभा से सपा की जाहिद बेग विधायक बनी थी. इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं रमेश बिंद, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं. उन्होंने बहुजन समाज पार्टीके रंगनाथ मिश्रा को 43615 से हराया था.

कुल मतदाताओं की संख्या – 3 लाख 80 हजार 739

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola