UP Chunav 2022 : कांग्रेस के इस बड़े नेता का दावा, प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है बीजेपी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2021 6:37 AM
UP Chunav 2022: कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरशद अली गुड्डू ने दावा किया कि प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से बीजेपी और विपक्षी दल घबरा गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जनता को जो सात वचन दिए हैं, उन्हें कांग्रेस के सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं बरेली के प्रभारी अरशद अली गुड्डू पहली बार रविवार शाम बरेली शहर पहुंचे. यहां कांग्रेसियों ने उनका फूलों से जोरदार स्वागत किया. प्रदेश महासचिव ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और विपक्षी दल प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं. प्रियंका गांधी जो कहती हैं, वही करती हैं. उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है.
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरशद अली गुड्डू ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जनता को सात वचन दिए हैं. इन वचनों को कांग्रेस के सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा. 40 फीसद महिलाओं को टिकट देने के साथ ही सत्ता में भी भागीदारी मिलेगी. किसानों का कर्ज माफ होगा. प्रदेश की जनता को बिजली के बिल की परेशानी से राहत दी जाएगी. कोरोना पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के साथ ही प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी.
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा, प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश में शुरू हो चुकी है. इसमें जनसैलाब उमड़ा हुआ है. यह यात्रा 28 अक्टूबर को बरेली पहुंचेगी. प्रतिज्ञा यात्रा का शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह भव्य स्वागत होगा.
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में शामिल होने वालों की भीड़ लगी हुई है. प्रतिज्ञा यात्रा का बरेली में स्वागत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है. उन्होंने भाजपा पर तमाम आरोप लगाए.
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, शहर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, जितेंद्र कश्यप, पंडित राज शर्मा, इलियास अंसारी आदि ने संबोधित कर विपक्षी दलों पर हमला बोला. इस मौके पर जिया उर्रहमान, कृष्ण कांत शर्मा, ताराचंद चौधरी, पाकीजा खान, राजन उपाध्याय, नीतू गौरव, बसंत सिंह चौहान, सुखविंदर सिंह, मनोज शर्मा, सुनील मनचंदा आदि मौजूद थे.
रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










