UP Breaking News Live : आगरा में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत
UP Breaking News Live Updates in Hindi: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. एटीएस और आईबी के अधिकारी तीनों से पूछताछ कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक तीनों राजस्थान के सीकर निवासी हैं, जिसे राजस्थान पुलिस से सत्यापित कराया जा रहा है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
आगरा में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत
आगरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इससे कार सवार छह लोग डूब गए. बताया जा रहा है कि चार लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है.
सपा-रालोद में गठबंधन तय, जयंत चौधरी सात सीटों पर लड़ेंगे!
इंडिया गठबंधन मे शामिल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकद में लोकसभा चुनाव को लेकर समझौता हो गया है. बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी की रालोद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अखिलेश यादव ने अपनी और जयंत की एक फोटो एक्स पर शेयर की है और लिखा है कि ‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!’
वहीं जयंत इस पर लिखा है कि ‘राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!’ आरएलडी प्रवक्ता अनिल दुबे ने इस समझौते की पुष्टि की है.
गौरतलब है कि 2019 में आरएलडी को तीन सीटें मिली थी. इस बार संख्या बढ़कर सात हो गई है. समाजवादी पार्टी यूपी में इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी है. कांग्रेस के साथ अभी तक उनकी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. जबकि कांग्रेस के साथ सपा के प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक हो चुकी है.

सपा सांसद डिंपल यादव ने ब्रेस्ट कैंसर की दवाओं से जीएसटी कम करने की मांग की
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ब्रेस्ट कैंसर की दवाओं से जीएसटी हटाने की मांग की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वित्त मंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि स्तन कैंसर वैश्विक स्तर पर सबसे आम प्रकार का कैंसर है और स्तन कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या में भारत सबसे अधिक है. इसका एक प्रमुख कारण इलाज की सामर्थ्य न होना भी है. स्तन कैंसर की सभी दवाओं पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया जाए. उन्होंने लिखा हे कि पहले कुछ अन्य दवाओं के लिए ऐसा किया गया है. हमारे पूरे देश की महिलाएं इस फैसले का स्वागत करेंगी और इससे जरूरतमंदों के लिए कैंसर का इलाज सस्ता हो जाएगा.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सिद्धार्थनगर CMO को निलंबित, भारी लापरवाही व अनियमितता के आरोप
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिद्धार्थनगर CMO को भारी लापरवाही व कामों में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है.
लखनऊ-गोंडा हाईवे पर गैस सिलेंडर भरे ट्रक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर
लखनऊ-गोंडा हाईवे पर भभुआ के पास सुबह करीब 9.00 बजे गैस सिलेंडर लदे लगे ट्रक में भीषण आग लग गई. इसके बाद ट्रक में लदे सिलेंडरों में धमाका होना शुरू हो गया. फटने के बाद सिलेंडर करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरे. गैस सिलेंडर में धमाके से आसपास का पूरा इलाका दहन उठा. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. गैस सिलेंडर में रह रहकर हो रहे धमाकों से टीम की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई. हादसे की वजह से लखनऊ हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है. वहीं एडिशनल एसपी राधेश्याम राय ने बताया कि गैस सिलेंडर से लदा ट्रक गोंडा की ओर आ रहा था. लखनऊ हाईवे पर भभुआ के पास ट्रक के इंजन में आग लग गई. ड्राइवर और क्लीनर ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए. इसी बीच आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. इसे पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा. आग की लपटों से घिरे गैस सिलेंडर भी दगने लगे. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया है. मौके पर दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हुई है. फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए