UP Breaking News Live: अयोध्या आने वालों की हर हरकत पर नजर रखेंगे 10 हजार सीसीटीवी कैमरे – डीजी प्रशांत कुमार
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंडिगो की फ्लाइट का उद्घाटन करेंगे. यह फ्लाइट अयोध्या से अहमदाबाद तक उड़ान भरेगी. बता दें सीएम योगी वर्चुअल माध्यम से सुबह 10.00 बजे कालिदास मार्ग से उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अयोध्या आने वालों की हर हरकत पर नजर रखेंगे 10 हजार सीसीटीवी कैमरे-डीजी प्रशांत कुमार
अयोध्या में जो कार्यक्रम है वह पूरे देश व विश्व के लिए बहुत महत्वर्ग्ण दिन है. उसके लिए व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं. अयोध्या आने-जाने वाले रोड को सुरक्षित किया जा रहा है. अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है. नियमित अंतरालों के बाद वहां पुलिस की उपलब्धता जैसे 112 की गाड़ियां और व्यक्तिगत रूप से फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है. ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्या से सीसीटीवी कवरेज कराई जा रही है. कार्यक्रम के दिन व उसके बाद आने वाले सभी दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो, इसके लिए जो भी बेहतर से बेहतर व्यवस्था हो मुहैया कराई जाएगी. डीजीपी व शासन के निर्देश से अयोध्या जिले में 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. अयोध्या नगरी में जो भी टेक्निकल इक्वीपमेंट लगाए जा रहे हैं, वो काफी मार्डन हैं और ऐसी सुविधाओं से लैस होंगे, जिससे पुलिस के कार्यों में मदद मिलेगी.
‘मिस्ड काल’ से जुड़िए बसपा नेता आकाश आनंद से, सोशल मीडिया पर नंबर जारी
लोकसभा चुनाव के मद्देनगर बसपा भी एक्टिव हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने स्वयं जुड़ने की अपील करते हुए एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है. उन्होंने इसे #मेरे-साथ-चलें-बसपा-से-जुड़ें अभियान नाम दिया है. साथ ही एक अपील जारी की है जिसमें लिखा है कि ‘इस मिशन से जुड़ने के लिए +91-9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िए.’ उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है,. इस वीडियो में उन्होंने लिखा है कि ‘ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा.’
यूपी में 80 सीटों पर विजय पाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाएगी बीजेपी
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी के एक बैठक गुरुवार को लखनऊ में हुई. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमने योजना बैठक की है. लोकसभा चुनाव तक पार्टी को जो कार्यक्रम करने हैं, उन सारे विषय पर चर्चा हुई है. हम लगातार अपने कार्यक्रम और अभियानों के माध्यम से अपनी बात को अंत्योदय तक पहुंचाने का काम करेंगे. वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक हुई थी. भाजपा प्रदेश में पूरी 80 सीटें कैसे जीते इसे लेकर रणनीति बनी है. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
कन्नौज में ज्वैलर्स की हत्यारोपियों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, एक की मौत, दूसरा घायल
कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यवसायी से लूट और हत्या की वारदात में शामिल दो बदमाशों की आज पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी. इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया. वहीं, मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी जख्मी हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस की मुठभेड़ में जिन्हें गोली लगी है, उसमें दोनों बदमाश समधन कस्बा के ही रहने वाले थे. उनकी पहचान इजहार और तालिब के रूप में हुई है. इजहार की मौत हो गई, जबकि तालिब जख्मी हुआ है. इस मुठभेड़ में गुरसहायगंज कोतवाली के दो सिपाही अमन कुमार और विमल घायल हुए हैं. वहीं एसपी अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मुठभेड़ गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ही जहांगीरपुर के करीब महोना-रामाश्रम के पास जीटी रोड किनारे हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए