DeepFake पर अश्विनी वैष्णव ने तय की सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की जिम्मेवारी, कही यह बात
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Nov 2023 12:55 PM
Union Minister for Communications, Electronics & IT Ashwini Vaishnaw On Deep fake after meeting with social media platforms - आज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के साथ एक बैठक हुई. हमें चार पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा- डीप फेक का पता लगाना, रोकथाम, रिपोर्टिंग तंत्र और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.
Union Minister for Communications, Electronics & IT, Ashwini Vaishnaw, DeepFake After Meeting With Social Media Platforms, Latest Updates : डीप फेक पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है, डीप फेक समाज में एक नया खतरा बनकर उभरा है. हमें तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. आज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के साथ एक बैठक हुई. हमें चार पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा- डीप फेक का पता लगाना, रोकथाम, रिपोर्टिंग तंत्र और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. नये नियम लाये जाएंगे और आने वाले हफ्तों में नियमों का मसौदा तैयार करने का प्रयास किया जाएगा. सोशल मीडिया कंपनियां, नैसकॉम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर काम कर रहे प्रोफेसर भी आज की बैठक में मौजूद थे.
Also Read: DeepFake पर एक्शन मोड में मोदी सरकार, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को दी ऐसी चेतावनीडीप फेक को रोकने के लिए स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा- डीपफेक लोकतंत्र के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है. उन्होंने आगे कहा- डीपफेक से निपटने के लिए हमारे पास जल्द ही नये नियम होंगे. : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, सोशल मीडिया मंच इस बात पर सहमत हुए कि डीपफेक का पता लगाने, उसे रोकने के लिए स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत है.
Also Read: AI की मदद से DeepFake बनाने पर PM मोदी ने जतायी चिंता, कही यह बात#WATCH | Delhi: On Deep fake, Union Minister for Communications, Electronics & IT Ashwini Vaishnaw says, "Deep fake has emerged as a new threat in the society. We need to take immediate steps. Today a meeting was held with social media platforms. We've to focus on four… pic.twitter.com/oFdgdxXywo
— ANI (@ANI) November 23, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










