UGC NET June 2023 पहले फेज के लिए एग्जाम डेट्स nta.ac.in पर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून 2023 के पहले चरण की परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET June 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने चरण 1 के लिए यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा तिथियां जारी की हैं. उम्मीदवार जो यूजीसी नेट जून 2023 चरण – I परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in या एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर भी नोटिस देख सकते हैं.
UGC NET जून 2023 चरण- I परीक्षा 13 जून से 17 जून, 2023 तक केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों- शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी.
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह UGC NET जून 2023 चरण – I के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन नहीं है. परीक्षा केंद्र की एडवांस सिटी इंटिमेशन के बारे में अधिसूचना एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in पर यथासमय पर प्रदर्शित की जाएगी.”
परीक्षा 13 जून से 22 जून, 2023 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी. उसी के लिए एडमिट कार्ड जून 2023 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा.
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मई को शुरू हुई थी और 31 मई, 2023 को समाप्त हुई थी. करेक्शन विंडो 2 जून से 3 जून, 2023 तक खोली गई थी. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
UGC NET June 2023 फेज 1 परीक्षा नोटिफिकेशन यहां चेक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




