ePaper

MLC Elections in UP: यूपी की इस सीट से एक नहीं, दो एमएलसी चुने जाते हैं, जानें वजह

Updated at : 29 Jan 2022 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
MLC Elections in UP: यूपी की इस सीट से एक नहीं, दो एमएलसी चुने जाते हैं, जानें वजह

स्थानीय एमएलसी चुनाव के पहले चरण में जिन 29 सीट का चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ है, उनमें से मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट केवल एकमात्र ऐसी सीट है, जहां से 2 सदस्य चुने जाते हैं.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बीच विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के 36 सदस्यों के चुनाव का बिगुल बजने से राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है. इन 36 सीटों में एक सीट सबसे अलग है, क्योंकि उस सीट से एक नहीं दो सदस्य चुने जाते हैं.

मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट पर चुने जाते हैं 2 सदस्य

स्थानीय एमएलसी चुनाव के पहले चरण में जिन 29 सीट का चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ है, उनमें से मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट केवल एकमात्र ऐसी सीट है, जहां से 2 सदस्य चुने जाते हैं. इस सीट में 3 बड़े जिले मथुरा, एटा, मैनपुरी आते हैं, जहां की वोटर संख्या ज्यादा होने के कारण हमेशा से यहां 2 सदस्य चुने जाते हैं. वर्तमान में दोनों सदस्य सपा के हैं.

  1. अरविंद प्रताप सिंह (सपा), मैनपुरी निवासी

  2. उदयवीर सिंह (सपा), फिरोजाबाद निवासी

Also Read: UP MLC Elections 2022: कैसे होता है एमएलसी चुनाव? कौन डाल सकता है वोट, जानें हर जानकारी
स्थानीय एमएलसी चुनाव में कौन करते हैं मतदान

स्थानीय एमएलसी के चुनाव में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका सदस्य, नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विधायक, सांसद मतदान करते हैं.

Also Read: UP Election 2022: यूपी विधान परिषद की 36 सीटों के लिए दो चरणों में होंगे चुनाव, डेट जारी
मथुरा-एटा-मैनपुरी का यह है चुनाव कार्यक्रम

मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट के लिए स्थानीय निकाय कोटे के विधान परिषद सदस्य का चुनाव पहले चरण में होगा.

  • चार फरवरी- अधिसूचना जारी

  • 11 फरवरी- नामांकन की आखिरी तारीख

  • 14 फरवरी- नामांकन पत्रों की जांच

  • 16 फरवरी- नाम वापसी

  • तीन मार्च- मतदान

  • 12 मार्च- मतगणना

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ की महिलाओं ने बताया यूपी चुनाव में आधी आबादी की क्या है राय?

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola