हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Jun 2023 8:43 PM
यूपी के हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास बरात से भरी एक प्राइवेट बस पलट गयी. जिसके कारण 20 से अधिक लोग घायल हो गए. वहीं दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.
लखनऊ. यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी है. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. वहीं 12 से अधिक लोग घायल है. पुलिस और स्थानीय कस्बे के ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे है. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. यह हादसा मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास हुआ है.
जानकारी के अनुसार बुधवार को कुरारा निवासी सत्तार की बरात एक प्राइवेट बस से मध्यप्रदेश के नौगांव जा रही थी. बस मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास पलट गयी. चीख-पुकार सुनकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गये है.
Also Read: आगरा के रोडवेज बस कंडक्टर पर टिकट चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया. वहीं बस में सवार दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है. जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.
यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ. बेकाबू बस पेड़ से जा टकराई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना में बस में सवार दंपती समेत 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. बस से टकराकर साइकिल सवार भी लहूलुहान हो गया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










