Tokyo Olympics में मीराबाई चानू ने देश को दिलाया पहला पदक, 21 साल का इंतजार खत्म, खुशी से झूमा पूरा देश

Tokyo: India's Mirabai Chanu poses for photographs while standing on the podium after receiving the silver medal in women's 49 kg category weightlifting event at the Summer Olympics 2020, in Tokyo, Saturday, July 24, 2021. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI07_24_2021_000087B)
Tokyo Olympics 2020, Weightlifter Mirabai Chanu : टोक्यो ओलंपिक में मीरा बाई चानू ने भारत को पहला मेडल दिलाया है.मीरा बाई चानू ओयलिंपिक में रजत पदक जीता पीएम मोदी ने दी बधाई . भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अपने पदक की शुरूआत सिल्वर मेडल के साथ किया है.
Tokyo Olympics 2020, Weightlifter Mirabai Chanu: टोक्यो ओलिंपिक का आज दूसरे दिन भारत ने शानदार आगाज किया है. शनिवार को मीराबाई चानू ने 49 किलो ग्राम वर्ग में 202 के कुल वजन के साथ सिल्वर मेडल जीत लिया है. क्लीन एंड जर्क की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मीरबाई चानू ने अपने पहले अटेंप्ट में 110 किलो का वजन बिना किसी मुश्किल के उठाया और मेडल पक्का किया. इस इवेंट में गोल्ड मेडल चीन ने जीता है वहीं ब्रांज मेडल इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने अपने नाम किया है.
SILVER FOR MIRABAI!!
We're off to a great start as our star weightlifter @mirabai_chanu clinches the first Silver for India at the #TokyoOlympics in the 49kg category.@PMOIndia @ianuragthakur @NisithPramanik @ddsportschannel @WeAreTeamIndia @PIB_India pic.twitter.com/s0r96b7LaK
— SAI Media (@Media_SAI) July 24, 2021
टोक्यो ओलंपिक में मीरा बाई चानू ने भारत को पहला मेडल दिलाया है. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अपने पदक की शुरूआत सिल्वर मेडल के साथ किया है. मीरा बाई चानू के जीत पर पूरा देश खुशियां मना रहा है. इस जीत के बाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मीरा बाई चानू को जीत की बधाई दी. पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि ओलंपिक में इससे सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था. इस जीत पर पूरा भारत उत्साहित है. पीएम ने आगे लिखा कि भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है.
Could not have asked for a happier start to @Tokyo2020! India is elated by @mirabai_chanu’s stupendous performance. Congratulations to her for winning the Silver medal in weightlifting. Her success motivates every Indian. #Cheer4India #Tokyo2020 pic.twitter.com/B6uJtDlaJo
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2021
बता दें कि मीरा बाई चानू टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से मेडल जीतने वा ली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं. चानू ने ओलंपिक से पहले विश्व चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं. चानू से पहले सिडनी ओलंपिक 2000 कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाया था. कर्णम मल्लेश्वरी ने उस वक्त कुल 240 किलोग्राम भार उठाया था. वह स्नैच श्रेणी में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाते हुए ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




