ePaper
Live Updates

Tokyo Olympics : 8वें दिन भी भारत की झोली खाली, सिंधु का सपना टूटा, पूजा का सफर समाप्त, कमलप्रीत फाइनल में

Updated at : 31 Jul 2021 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics : 8वें दिन भी भारत की झोली खाली, सिंधु का सपना टूटा, पूजा का सफर समाप्त, कमलप्रीत फाइनल में

Tokyo: South African captain Erin Hunter scores a goal against India during a women's field hockey match at the 2020 Summer Olympics, Saturday, July 31, in Tokyo. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI07_31_2021_000125B)

Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन मिला-जुला रहा है. तीरंदाजी में अतनु दास हारकर ओलंपिक से बाहर हो गये हैं. जबकि डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने पदक पक्का कर लिया है. हॉकी में महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया है. ओलंपिक से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:26 PM. 31 Jul 218:26 PM. 31 Jul

हॉकी में भारत के लिए बड़ी खबर, महिला टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

ओलंपिक हॉकी से भारत के लिए अच्छी मिल रही है. लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयीं हैं. दरअसल यह खुशखबरी उस समय मिली, जब ग्रेट ब्रिटेन ने पूल ए के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराया. आयरलैंड की हार के बाद भारतीय महिला टीम पूल ए में चौथे स्थान पर रही और अगले दौर में आगे बढ़ी.

6:45 PM. 31 Jul 216:45 PM. 31 Jul

एथलेटिक्स में भी भारत को झटका, लंबी कूद में श्रीशंकर फाइनल की दौड़ से बाहर

टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन भारत को एथलेटिक्स में भी करारा झटका लगा है. लंबी कूद में श्रीशंकर ओवरऑल 25वें स्थान पर रहते हुए फाइनल की दौड़ से बाहर हो गये. श्रीशंकर ने अपने पहले प्रयास में 7.69 मीटर की दूरी तय की लेकिन वह दूसरे और तीसरे प्रयास में इससे बेहतर नहीं कर सके. उनका दूसरा प्रयास 7.51 मीटर और तीसरा प्रयास 7.43 मीटर का रहा था. वह अपनी हीट में 13वें और ओवरऑल 25वें (32 खिलाड़ियों में) स्थान पर रहे.

6:45 PM. 31 Jul 216:45 PM. 31 Jul

पीवी सिंधू से अब कांस्य की उम्मीद

पीवी सिंधू से अब देश को कांस्य की उम्मीद है. कांस्य के लिए पीवी सिंधू रविवार को चीनी खिलाड़ी जिओ बिंग से भिड़ेंगी.

8:26 PM. 31 Jul 218:26 PM. 31 Jul

पीवी सिंधु से गोल्ड की उम्मीद टूटी, सेमीफाइनल चीनी ताइपे की जु यिंग ने 2-0 से हराया

भारत को ओलंपिक में एक और झटका लगा है. बैडमिंटन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की जु यिंग से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही बैडमिंटन में भारत के गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया है. सिंधु ने पहला सेट 18-21 से, जबकि दूसरा सेट 12-21 से गंवाया.

8:26 PM. 31 Jul 218:26 PM. 31 Jul

दूसरे सेट में भी जु यिंग ने बढ़त बनायी

दूसरे सेट में भी चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने पीवी सिंधु पर बढ़त बना ली है. स्कोर इस समय 13-8 पर है.

8:26 PM. 31 Jul 218:26 PM. 31 Jul

पीवी सिंधु ने जु यिंग के खिलाफ पहला सेट गंवाया, स्कोर 0-1

पीवी सिंधु ने चीनी ताइपे की जु यिंग के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया है. पहला सेट चीनी ताइपे की सटलर ने 21-18 से जीता.

8:26 PM. 31 Jul 218:26 PM. 31 Jul

बैडमिंटन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की शानदार शुरुआत

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और चीनी ताइपे के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक हो रहा है. पीवी सिंधु पहले सेट में 1 अंकों की बढ़त बना ली है.

6:45 PM. 31 Jul 216:45 PM. 31 Jul

भारत के पदक जीतने की उम्मीदों को झटका, बॉक्सर पूजा रानी चीनी बॉक्सर से हारकर ओलंपिक से बाहर

भारत के पदक जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. बॉक्सर पूजा रानी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी बॉक्सर से हारकर ओलंपिक से बाहर हो गयीं हैं. चीनी बॉक्सर कियान ली ने पूजा को 5-0 से हराया. तीनों राउंड में चीनी बॉक्सर को पांचों जजों ने 10-10 अंक दिये, जबकि पूजा रानी को जजों ने तीनों राउंड में 9-9 अंक ही दिये.

2:45 PM. 31 Jul 212:45 PM. 31 Jul

निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

भारतीय निशानेबाजों ने बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया है. महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भी अंजुम मोदगिल और तेजस्वी सावंत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

कब होगा सिंधु का मुकाबला ? 

पीवी सिंधु और ताई त्ज़ु-यिंग के बीच मैच शनिवार, 31 जुलाई को मुसाशिनो फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट प्लाजा कोर्ट 1 में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

भारत ने जीता मैच, वंदना ने बनायी हैट्रिक 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. भारत की वंदना कटारिया ने मैच में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है. भारत ने रेफरल लेकर पेनल्टी कॉर्नर की मांग की थी जिसपर वंदना ने गोल किया और भारत को आखिरी क्वार्टर में 4-3 की लीड के साथ जीत दिलायी.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

भारतीय टीम ने दागा चौथा गोल 

भारतीय महिला हॉकी टीम का सााउथ अफ्रीका से जोरदार टक्कर जारी है. मैच में भारत ने एक बार फिर लीड बना लिया है. भारत ने मैच में चौथा गोल दागा दिया है, दूसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 4-3 से बराबरी पर है.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच जारी 

टोक्यो ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से जारी है. फिलहाल भारत ने मैच में बढ़त बनायी हुई थीं पर पहले हॉफ के अंतिम पलों में साउथ अफ्रीका ने गोल दाग दिया है. फिलहाल मैच 2-2 से बराबरी पर है.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

कमलप्रीत कौर ने किया कमाल

डिस्कस थ्रो में भारत की कमलप्रीत कौर ने गजब का प्रदर्शन किया है. उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है. कमलप्रीत कौर ने आपने आखिरी अटेंप्ट में 64.00 मीटर की दूरी का थ्रो किया, अब तक किसी भी भारतीय ने इतनी दूर थ्रो नहीं किया था.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

अमित पंघाल ने भी किया निराश 

बॉक्सिंग में आज भारत के लिए बुरी खबर आयी है टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर वन पंघाल पहले ही राउंड में बाहर हो गए. भारत के स्टार बॉक्सर अमित पंघाल को कोलंबिया के मुक्केबाज ने 4:1 हरा दिया है.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

रोमांचक मुकाबले में हारे अतनु दास

आखिरी सेट में जाकर अतनु दास को हार मिली और उनका सफर प्री क्वार्टरफाइनल में खत्म हो गया. पांचवा सेट में अतनु ने 9,8 और 9 पर निशाना लगाया. जबकि जापानी खिलाड़ी ने 9, 10, 9 पर निशाना लगा कर सेट और मैच अपने नाम कर लिया.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

दूसरा सेट बराबर 

अतनु दास और ताकाहारू फुरुकावा के बीच दूसरा सेट बराबर रहा. दोनों ने 28-28 का स्कोर किया.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

पहले सेट में अतनु पीछे 

तीरंदाज अतनु दास अपना प्री क्वार्टर फाइनल मैच जारी है. अतनु दास ने पहला सेट गंवा दिया है. पहले सेट में अतनु ने 9,9 और 8 पर निशाना लगाया. जबकि जापानी खिलाड़ी ने 9, 9, 9 पर निशाना लगा कर सेट अपने नाम किया.

7:04 AM. 31 Jul 217:04 AM. 31 Jul

सीमा पूनिया का निराशाजनक प्रदर्शन 

सीमा पूनिया ने आखिरी अटेंप्ट में 58.93 मीटर का थ्रो किया लेकिन यह उन्हें डिस्कस थ्रो के फाइनल में सीधे पहुंचाने के लिए काफी नहीं था. फाइनल में पहुंचने के लिए थ्रो की दूरी 64 मीटर होनी चाहिए या कम से कम 12 बेस्ट एथलीट फाइनल के लिए प्रवेश करेंगी.

7:04 AM. 31 Jul 217:04 AM. 31 Jul

आज सिंधु का होगा मुकाबला 

मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधु शुक्रवार को जापान की दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में पराजित कर यहां तोक्यो ओलिंपिक की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गयी. अपने आक्रामक ऑलराउंड खेल की बदौलत क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीय यामागुची को शिकस्त दी. अब उनका सामना चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा.

11:48 AM. 31 Jul 2111:48 AM. 31 Jul

ओलंपिक में कोरोना का कहर जारी 

तोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों ने शुक्रवार को ओलिंपिक से जुड़े कोरोना संक्रमण के 27 नये मामलों की घोषणा की, जिनमें तीन खिलाड़ी भी हैं. यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है. तीन खिलाड़ियों में दो बार की विश्व चैंपियन अमेरिकी पोल वॉल्टर सैम केंड्रिक्स शामिल हैं, जिन्होंने गुरुवार को पॉजिटिव पाये जाने के बाद खेलों से नाम वापिस ले लिया था. खेलों से जुड़े कोरोना मामले अब बढ़कर 220 हो गये हैं

लवलीना ने कल किया था शानदार प्रदर्शन 

अपना पहला ओलिंपिक खेल रही लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने पूर्व विश्व चैंपियन चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ तोक्यो ओलिंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का पदक पक्का कर दिया.

7:04 AM. 31 Jul 217:04 AM. 31 Jul

भाज के आज होने वाले मुकाबले 

  • गोल्फ : पुरुषों का राउंड 2 और राउंड 3 अनिर्बान लाहिड़ी 4.15 बजे और उदय मान का सुबह 9.30 बजे.

  • हॉकी : महिला पूल ए में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुबह 6.30 बजे

  • सेलिंग : पुरुषों में गणपति केलपांडा व वरुण ठक्कर सुबह 8.35 बजे

  • शूटिंग : महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में तेजस्विनी सावंत और अंजुम मोदगिल सुबह 8.30 बजे

7:04 AM. 31 Jul 217:04 AM. 31 Jul

  • तीरंदाजी : पुरुषों के व्यक्तिगत राउंड ऑफ 16 में अतनु दास बनाम ताकहारू फरूकावा (जेपीएन) सुबह 7.18

  • एथलेटिक्स : महिला चक्का फेक ग्रुप ए में सीमा पुनिया सुबह 6.00 बजे, ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर सुबह 7.25 बजे, पुरुषों की लंबी कूद ग्रुप बी में मुरली श्रीशंकर दोपहर 3.30 बजे.

  • बैडमिंटन : महिला एकल सेमीफाइनल में पीवी सिंधु बनाम ताई त्जु-यिंग दोपहर 2.30 बजे

  • मुक्केबाजी : पुरुषों का फ्लाईवेट राउंड ऑफ 16 में अमित पंघाल बनाम युबरजेन मार्टिनेज सुबह 7.30 बजे, महिला मिडिलवेट क्वार्टर फाइनल में पूजा रानी बनाम ली कियान दोपहर 3.36 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola