Tokyo Olympics LIVE: बॉक्सिंग में भारत की शानदार शुरुआत, लवलीना ने लगाया जोरदार पंच, जीता मैच

Updated:
विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020 LIVE Updates: टोक्यो ओलिंपिक का आज पांचवा दिन है. मंगलवार को भारत का दिन शानदार हो सकता है और हो सकता है कि उसके पदक की संख्या में इजाफा हो जाए. टेबल टेनिस में पुरुष एकल वर्ग में अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल पर भी सभी की नजरें होंगी. ओलपिंक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

आज कैसा रहा भारत का दिन 

बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन ने अंतिम आठ में किया प्रवेश, मेडल जीतने से केवल एक कदम दूर

हॉकी: पुरुष टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया.

शूटिंग: 10 मीटर पिस्टल और राइफल मिक्स्ड टीम को मिली हार.

टेबल टेनिस: शरत कमल चीन के मा लोंग से हारे.

बैडमिंटन: रेड्डी और चिराग शेट्टी ने आज ब्रिटेन की जोड़ी रो हरा दिया, ग्रुप ए के पुरुष डबल्स में तीसरे स्थान पर रहे.

लवलीना ने लगाया जोरदार पंच

भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में जोरदार शुरुआत की है. उन्होंने राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को हरा दिया है. लवलीना ने 3-2 से ये मैच जीता.

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने किया कमाल 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को टोक्यो ओलिंपिक के पुरुष युगल के ग्रुप-ए के अपने तीसरे मैच में जीत मिली है. भारतीय जोड़ी ने ब्रिटेन की जोड़ी को आसानी से मात दी. हांलाकि इस जीत के बाद भी रेड्डी और चिराग अगले दौर में जगह नहीं बना पाएंगे.

शरत कमल को मिली हार 

टेबल टेनिस में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा है. शरत कमल को चीन के मा लोंग ने 3-1 से मात दी.

शरत कमल का मुकाबला जारी 

भारत का टेबल टेनिस में मुकाबला जारी है. शरत कमल का चीन के मा लोंग से मुकाबला हो रहा है. फिलहाल यह मुकाबला 1-1 से बराबरी पर चल रहा है.

भारत ने स्पेन को दी करारी शिकस्त 

ऑस्टे्लिया से 7-1 से हार ने के बाद हॉकी में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की है. टीम इंडिया ने आज स्पेन को 3-0 से मात दे दी है. भारत ने इस मैच में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और अंत में 3-0 से जीत हासिल कर ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola