Tokyo Olympics 2020 : डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने किया निराश, फाइनल में 6ठे स्थान के साथ सफर समाप्त
Tokyo Olympics 2020 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टीम इंडिया ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है. आज दिनभर की गतिविधियों के लिए बने रहें हमारे साथ…
कमलप्रीत कौर ने भी किया निराश, फाइनल में 6ठे स्थान के साथ सफर समाप्त
डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की कमलप्रीत कौर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और 6ठे स्थान के साथ उन्हें संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में उनका बेस्ट 63.70 मीटर रहा. दूसरा, चौथा और 6ठा थ्रो उनका फाउल हो गया. जबकि पहला थ्रो उन्होंने 61.62 मीटर फेंका, तीसरा थ्रो 63.70 और पांचवां थ्रो 61.37 मीटर ही रहा. इस तरह उन्हें 6ठे स्थान के साथ अपना ओलंपिक सफर समाप्त करना पड़ा. इस स्पर्धा में यूएसए की वैलेरी ऑलमैन 68.98 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा किया.
डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की कमलप्रीत कौर 6ठे स्थान पर, चौथा थ्रो भी फाउल
डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले में भारत की कमलप्रीत कौर चौथे थ्रो की समाप्ति पर 6ठे स्थान पर मौजूद हैं. दूसरा और चौथा थ्रो कमलप्रीत का फाउल रहा.
तीसरे थ्रो में कमलप्रीत की शानदार वापसी
कमलप्रीत कौर ने तीसरे थ्रो में शानदार वापसी की है और 63.70 मीटर के थ्रो के साथ 6ठे स्थान पर पहुंच गयीं.
बारिश थमने के साथ ही शुरू हुआ डिस्कस थ्रो का फाइनल मुकाबला
ओलंपिक महिला डिस्कस थ्रो का फाइनल मुकाबला कुछ देर के लिए बारिश के कारण रोकना पड़ा. हालांकि 15 मिनट बाद फिर से शुरू भी कर दिया गया. भारत की खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पहला थ्रो 61.62 मीटर के साथ पूरा किया, जबकि उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा.
बारिश के कारण डिस्कस थ्रो का खेल रुका, कमलप्रीत कौर का दूसरा थ्रो फाउल
बारिश के कारण महिला डिस्कस थ्रो फाइनल का मुकाबला रोक दिया गया है. भारतीय खिलाड़ी कमलप्रीत कौर अपना पहला थ्रो 61.62 मीटर के साथ पूरा किया, जबकि उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए