Olympics : शॉटपुट फाइनल में जगह बनाने से चूके तेजिंदर पाल सिंह तूर
Tokyo: India’s Tajinderpal Toor competes in qualifications for the men’s shot put event at the 2020 Summer Olympics, in Tokyo, Tuesday, August 3, 2021. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI08_03_2021_000237A)
Tokyo Olympics 2020, India vs Belgium Semifinal: भारतीय हॉकी मेंस टीम (India’s Men’s Hockey Team) को ओलंपिक के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. बेल्जियम ने भारत को 5-2 से मात दी. वहीं देश की युवा पहलवान सोनम मलिक को भी पहले मुकाबले में शिकस्त मिली है.
शॉटपुट फाइनल में जगह बनाने से चूके तेजिंदर पाल सिंह तूर
एशियाई रिकॉर्डधारी शॉटपुट (गोला फेंक) खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ओलंपिक क्वालीफिकेशन में ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. वह ओलंपिक में पहले प्रयास में ही वैध थ्रो फेंक सके जो 19.99 मीटर का था. वह 16 प्रतियोगियों में 13वें स्थान पर रहे. कंधे पर पट्टी बांधकर खेलने वाले तूर के दो प्रयास अवैध रहे. तूर दूसरे क्वालीफिकेशन (ग्रुप बी) से पहले ही बाहर हो गए. दोनों क्वालीफाइंग दौर में 21.20 मीटर पार करने वाले या कम से कम 12 प्रतियोगी फाइनल में पहुंचेंगे.
टोक्यो में मेडल जीतकर भारत लौटीं पीवी सिंधु, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पीवी सिंधु भारत लौट आयीं हैं. भारत लौटने पर सिंधु का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. सिंधु के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में फैन्स पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे. जैसे ही सिंधु एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, ढोल और नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया. इधर भव्य स्वागत से सिंधु भी काफी खुश नजर आयीं.
कुछ ही देर में तेजिंदर पाल का मुकाबला
तेजिंदर सिंह तूर आज शॉटपुट के इवेंट में हिस्सा लेंगे. पहले क्वालिफाइंग राउंड होगा जिसके टॉप आठ खिलाड़ी फाइनल में हिस्सा लेंगे. दिन की शुरुआत में अन्नु रानी जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी.
सोनम मलिक को मिली हार
ओलिंपिक में जाने वाली भारत की सबसे युवा महिला रेसलर सोनम मलिक को हार का सामना करना पड़ा है. सोनम आखिर के 30 सेकंड से पहले तक 2-0 की लीड में थी लेकिन मंगोलिया की रेसलर ने दो अंक के दाव के साथ स्कोर बराबर कर लिया. अंत में मंगोलिया की रेसलर को विजेता घोषित किया गया.
बेल्जियम ने दागा चौथा गोल
बेल्जियम को 14वें पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिया है. बेल्जियम के हेनडरिक्स ने गोल करके 4-2 की लीड हासिल कर ली है. भारत के लिए अब मुश्किल खड़ी हो गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए