रणबीर श्रद्धा से लेकर सारा विक्की तक, 2023 में स्क्रीन पर धमाल मचायेगी बॉलीवुड की ये फ्रेश जोड़ियां

सारा अली खान के प्रशंसकों के लिए उन पर अपार प्यार बरसाना आम बात है, लेकिन अब उन्हें लक्ष्मण उटेकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म में विक्की कौशल के रूप में उन्हें नया हीरो मिल गया है, जिसने प्रशंसकों को नई जोड़ी के लिए उत्साहित कर दिया है.
सिने लवर्स बड़े पर्दे पर सुपरस्टार्स के साथ एंटरटेनिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो पॉपुलर स्टार्स के साथ अपने पसंदीदा कलाकारों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने के लिए भी उत्सुक हैं. आपको रूबरू कराते हैं बी-टाउन की कुछ ऐसी नई जोड़ियों से जो 2023 में हमारी स्क्रीन पर आग लगा देंगी.
सारा अली खान के प्रशंसकों के लिए उन पर अपार प्यार बरसाना आम बात है, लेकिन अब उन्हें लक्ष्मण उटेकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म में विक्की कौशल के रूप में उन्हें नया हीरो मिल गया है, जिसने प्रशंसकों को नई जोड़ी के लिए और अधिक उत्साहित कर दिया है.
कृति सेनन निस्संदेह बी-टाउन की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह बैक-टू-बैक फिल्में कर रही हैं और पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ वो अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष में स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी. यह पहली बार है जब कृति और प्रभास किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं. इस मैथोलोजिकल ड्रामा की पहली झलक ने उनके प्रशंसकों को वास्तव में उत्साहित कर दिया है.
प्रभास और श्रुति हासन पहली बार बहुप्रतीक्षित ड्रामा सालार में साथ काम करेंगे. निर्देशक प्रशांत नील इस जोड़ी को साथ लेकर आए हैं. वह ‘सलार’ में फीमेल लीड रोल कर रही हैं. पैन-इंडिया स्टार स्टारर ये गैंगस्टर ड्रामा एक बहुभाषी रिलीज है.
जैकलीन ने पिछले कुछ सालों में एक्शन ब्लॉकबस्टर्स में अभिनय किया हैं, वह आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘क्रैक’ में एक्शन सुपरस्टार विद्युत जामवाल के साथ अपनी लिमिट्स को और पुश करती दिखाई देंगी.
फिल्म का टाइटल जितना दिलचस्प है उतनी ही दिलचस्प धूम धाम की लीड जोड़ी भी हैं. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार यामी गौतम धर और प्रतीक गांधी की जोड़ी दिखाई देगी. यह एक एक्शन कॉमेडी है और दोनों अभिनेताओं के प्रशंसक उनकी केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!
इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक, रकुल प्रीत सिंह को पहली बार हैंडसम हंक अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन्स पर पेश किया जाएगा, जिसे यूके में बड़े पैमाने पर एक आउट एंड आउट कॉमेडी शॉट माना जाता है.
‘गैसलाइट’ सारा अली खान और विक्रांत मैसी के बीच पहला सहयोग है. जबकि प्रशंसक नई जोड़ी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, सारा और विक्रांत दोनों ने फिल्म के लिए गुजरात की खूबसूरत लोकेशन्स में शूटिंग की है.
कथित तौर पर नाइट मैनेजर की रीमेक, फिल्म में खूबसूरत शोभिता धुलिपाला और आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे. संदीप मोदी द्वारा निर्देशित हिंदी रूपांतरण साल की सबसे प्रत्याशित सीरीज में से एक है, और इसलिए भी क्योंकि बीबीसी ओरिजिनल को जासूसी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है.
सबसे लोकप्रिय पैन इंडिया स्टार्स के रूप में माने जाने वाले, सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा अपनी अगली तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी, कुशी के साथ दर्शकों और उनके प्रशंसकों को एक प्यार सा सरप्राइज देतें नजर आएंगे.
फिल्म युद्धरा के पहले पोस्टर ने सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है क्योंकि वे अपने जेन-एक्स स्टार्स – सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन को पहली बार रवि उदयावर के निर्देशन में बनी फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.
लव रंजन की अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने की घोषणा ने निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया हैं. यही नहीं फिल्म के सेट से स्टार्स की लीक हुई तस्वीरों ने काफी उत्साह और प्रत्याशा पैदा कर दी है.
Also Read: Salaam Venky review: आँखों को नम कर देगी यह सच्ची कहानी… काजोल और विशाल की यादगार परफॉरमेंस
वे पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे. अलाया एफ होनहार अभिनेत्रियों में से एक हैं और राजकुमार अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है जो एक नेत्रहीन उद्योगपति हैं और यह वास्तव में 2023 में देखने के लिए कुछ नया और एक्साइटिंग होने जा रहा है.
बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट अभिनेत्री दिशा पटानी एमएमए में जबरदस्त ट्रेनिंग ले रही हैं और उन्होंने अपने जिम वर्कआउट को बढ़ा दिया है, जबकि वह कुछ जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए प्रैक्टिस करने में भी बिजी हैं, इसने सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर उनकी बहुप्रतीक्षित अगली ‘योद्धा’ के लिए दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है.
दिशा पटानी तमिल स्टार सूर्या की अगली फिल्म ‘सूर्या 42’ का हिस्सा बनकर खुश हैं. अभिनेत्री शिव निर्देशित पीरियड ड्रामा में सूर्या के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी. जहां दिशा के किरदार के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है, वहीं फिल्म में सूर्या एक राजकुमार का किरदार निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




